{"_id":"5f70d1da8ebc3ea372520c8a","slug":"river-water-lever-rises-start-off-in-rudrapur-deoria-news-gkp3671812117","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के बाद अब तटवर्ती गांवों में कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के बाद अब तटवर्ती गांवों में कटान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बारिश के बाद अब तटवर्ती गांवों में कटान शुरू
रुद्रपुर (देवरिया)। तीन दिनों तक भारी बारिश के बाद अब नदियों के तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गया है। गोर्रा नदी पिड़रा, नरायनपुर और बहोरा दलपतपुर गांव के समीप तेजी से कटान कर रही है। रविवार को सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नरायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ कटान स्थलों का निरीक्षण किया। कटान रोकने में सिंचाई विभाग और प्रदेश सरकार को लापरवाह बताते हुए उन्होंने बारिश से धंस रहीं सड़क और पुलिया के एप्रोच को लेकर गुणवत्ता पर सवाल उठाया।
गोर्रा नदी पिड़रा गांव के करीब दो एकड़ चौड़ाई में कटान करते हुए आबादी के करीब पहुंच गई है। बंधे के किनारे बसे करीब सौ घरों पर संकट मंडरा रहा है। यहां कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग कोई ठोस इंतजाम नहीं कर रहा। पिड़री गांव के समीप लगे बोल्डर नदी में धंसने लगे हैं। पचलड़ी-करहकोल मार्ग पर खोपा गांव के निकट पुलिया का एप्रोच धंसने से चार पहिया वाहनों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। दो वर्ष पूर्व बाढ़ में मार्ग कटने के बाद बनी सड़क हर बार बारिश से धंस जा रही है।
वहीं नगर के विभिन्न मोहल्लों में जमा बारिश का पानी अब बदबू करने लगा है। लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बनी है। नगर के लाला टोली वार्ड, मलह टोली वार्ड, मस्जिद वार्ड, आजाद नगर वार्ड, रोडवेज परिसर और रामजी सहाय पीजी कॉलेज का खेल मैदान पानी से भरा है। शिवाला वार्ड में दो दिन से नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पंपिंगसेट से पानी निकाला जा रहा, लेकिन लोगों को जलभराव से निजात नहीं मिला। ईओ उपेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि मोहल्लों में हुए जलभराव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।