फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   river

बरहज : खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू

Fri, 17 Sep 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
river
खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी । संवाद - फोटो : DEORIA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में दो दिन बाद 20 सेमी का इजाफा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को नदी खतरे के निशान 66.50 मी. से एक मीटर दस सेमी ऊपर 67.60 मी. पर बह रही है। सरयू में आए सैलाब से राप्ती भी उफान पर है। नदी में आए बाढ़ से परसियां-विशुनपुर देवार के 26 टोलों के अलावा भदिला प्रथम गांव टापू बना हुआ है। एक ओर आई बाढ़ तो दूसरी ओर बारिश ने तटवर्ती गांवों के लोगों की सांसत बढ़ा दी है, जिससे लोगों का जीवन बद से बदतर हो गया है। बेजुबानों के लिए चारा का संकट गहराया हुआ है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि जलस्तर में बढ़त दर्ज किया गया है।
कटइलवा बिन टोली के करीब सरयू कर रही कटान
एसडीएम और सीओ ने कटान स्थल का किया निरीक्षण, गांव सुरक्षित कराने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से कटइलवा के बिन टोली के निकट कई स्थानों पर नदी कटान कर रही है। अर्जुन निषाद के घर के निकट नदी जंगली पेड़ को काट गिराया है। कटान से मोहल्ले में हड़कंप है। जानकारी होने पर एसडीएम संजीव कुमार यादव और सीओ देव आनंद ने कटान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गांव सुरक्षित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कटान से रामकृपाल, रामविलास, मदन निषाद, होरीलाल, हरिश्याम आदि के घरों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। छह से अधिक शौचालय कटान के मुहाने पर हैं। एसडीएम संजीव कुमार ने बाढ़ खंड विभाग के एक्सईएन नरेंद्र जाडिया और सहायक अभिंयंता अशोक द्विवेदी से फोन पर कटान रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने को कहा। नदी में हो रहे कटान को लेकर मोहल्ले के लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। मौके पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष रामजोखन निषाद, नंदलाल निषाद, हरिफूल, रामाश्रय, मेवालाल, रामबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed