फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Riots over alternative road sinking

Deoria News: वैकल्पिक रास्ता डूबने पर हंगामा

Mon, 13 Jul 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 13 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Riots over alternative road sinking
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को खींच कर पानी में ले जाते आंदोलनकारी 
रुद्रपुर। देवरिया-रामलक्षन मार्ग पर बांकी गांव के पास बन रहे पुल के लिए बनाया गया वैकल्पिक रास्ता बारिश के पानी में डूब गया। इससे देवरिया-रामलक्षन मार्ग पर रविवार की शाम से ही आवागमन बंद है। सोमवार को इसे लेकर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

दोपहर में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह और सपा नेता अवनीश यादव ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को वैकल्पिक मार्ग पर पानी में उतार दिया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार जाटव के दो दिन में ह्यूम पाइप डालकर वैकल्पिक रास्ता चालू कराने के आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

यहां तीन करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से पक्के पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल बनाने के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। जिले में तीन दिन हुई मूसलधार बारिश की वजह से निर्माणाधीन पुल के पास पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता डूबने से आवागमन ठप हो गया। बड़ी गाड़ियों और बाइक का रास्ता रुकने से नाराज लोगों ने सोमवार को हंगामा किया।
लोगों का कहना है कि इस मार्ग से करीब 80 गांव के लोग जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। पुल बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए गए हैं।
मार्च में पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। फरवरी 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, मगर इसके लिए जो डायवर्जन बनाया गया है, वह ठीक नहीं है। पहली बारिश में ही डायवर्जन पानी में डूब गया।
पूर्व विधायक खोखा सिंह, अवनीश यादव, हरिकेश चौहान, भीम कुमार, उपेंद्र यादव, अजय, केशव, पवन आदि ने कहा कि वैकल्पिक मार्ग डूबने से लोग परेशान हैं। विशेष कर स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्गों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

जिला मुख्यालय से इन तमाम गांव का संपर्क कट गया है। कार्यकारी संस्था पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार जाटव ने कहा कि वैकल्पिक रास्ते को ठीक कराया जा रहा है। दो दिन में पानी में डूबे रास्ते पर ह्यूम पाइप डालकर आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed