{"_id":"61cf4ae4bf3bea5ab32f584c","slug":"revenue-personels-will-watch-fertilizer-selling-centres-deoria-news-gkp422000528","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक बिक्री केंद्रों की निगरानी करेंगे राजस्व कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक बिक्री केंद्रों की निगरानी करेंगे राजस्व कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्वरक बिक्री केंद्रों की निगरानी करेंगे राजस्व कर्मी
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि जनपद में उर्वरकों की शत-प्रतिशत बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से की जाएगी। उर्वरक विक्रय केंद्रों की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा कृषकों को उर्वरकों की बिक्री वास्तविक आवश्यकता के अनुसार उनकी जोत भूमि के आधार पर ही नियमित रूप से फसल की संस्तुतियों के अनुरूप उर्वरकों का वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से कराने तथा यूरिया उर्वरक के साथ किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग रोकने, ओवर रेटिंग, कालाबाजारी व तस्करी की सतत निगरानी किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जनपद में कृषकों द्वारा रबी फसलों की बुवाई का कार्य पूर्ण किए जाने के उपरांत खड़ी फसल में यूरिया उर्वरक की आवश्यकतानुसार टॉप ड्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण वर्तमान में यूरिया उर्वरक की मांग में वृद्धि हुई है। बिक्री केन्द्रों की सत निगरानी के लिए कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।