फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Revenue clerk of Rudrapur tehsil arrested red handed taking bribe

Deoria News: रुद्रपुर तहसील का राजस्व लिपिक ले रहा घूस, रंगेहाथ गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2023 04:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Jan 2023 04:19 PM IST
सार

पीड़ित की शिकायत पर टीम ने प्लान बना कर राजस्व लिपिक विनोद प्रताप बहादुर सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर ली। उसे घूस की रकम देने के लिए शिकायत कर्ता ने चाय की दुकान में बुलाया। वहां पहले से बैठी एंटीकरप्शन की टीम ने रकम पकते ही दबोच ली। वह 2000 रुपये के रंगे नोट के साथ पकड़ा गया।

विज्ञापन
Revenue clerk of Rudrapur tehsil arrested red handed taking bribe
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर की एंटीकरप्शन टीम ने रुद्रपुर में तहसील के राजस्व लिपिक को मंगलवार को घूस लेते रंगेहाथ पकड़ ली। वह तहसील परिसर स्थित एक चाय की दुकान पर घूस की रकम ले रहा था। भ्रष्टाचार निवारण टीम ने घूस की रकम 2000 रुपये के साथ राजस्व लिपिक विनोद प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर थाने लाई। उसे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


एंटीकरप्शन गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित ने बताया कि नगवां गांव के रहने वाले रवि प्रकाश सिंह ने शिकायत की थी कि उनकी जमीन के पैमाइश कराने के लिए अधिकारियों को घूस देने के नाम पर राजस्व लिपिक मोटी रकम मांग रहा है। वह उन्हें काफी दिनों से दौड़ा रहा था।
विज्ञापन


राजस्व लिपिक के भ्रष्टाचार से आजिज आकर शिकायत करनी पड़ रही। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने प्लान बना कर राजस्व लिपिक विनोद प्रताप बहादुर सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर ली। उसे घूस की रकम देने के लिए शिकायत कर्ता ने चाय की दुकान में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहले से बैठी एंटीकरप्शन की टीम ने रकम पकते ही दबोच ली। वह 2000 रुपये के रंगे नोट के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके दफ्तर से पीड़ित की जमीन के पैमाइश की फाइल भी बरामद कर ली है। एंटीकरप्शन टीम में निरीक्षक मनोहर यादव, उदय प्रताप सिंह, विजय नारायण, चंद्रभान मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, कौशल राव, रूपेश कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed