{"_id":"61e9a6b43f5e4b546e1c21fc","slug":"retired-teacher-died-in-an-accident-deoria-news-gkp424387142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत्त अध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत्त अध्यापक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत्त अध्यापक की मौत
देवरिया। शहर के सीसी रोड पर बृहस्पतिवार की शाम को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत्त अध्यापक की मौत हो गई। ट्रक चालक को आसपास के लोगों ने वाहन सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी कमलेश शर्मा (70) प्राथमिक स्कूल में अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शाम को किसी काम से बाइक से सीसी रोड पर गए थे। लौटते समय रामनाथ देवरिया मोहल्ले के मोड़ पर ट्रक की चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ट्रक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौत की खबर जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के काफी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। कमलेश शर्मा के एक पुत्र अध्यापक है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।