फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Retired soldier dies after being hit by Krishak Express in Deoria

Deoria News: कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से रिटायर्ड सेना जवान की मौत- गम में डूबे परिजन

Fri, 17 May 2024 03:21 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 17 May 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
Retired soldier dies after being hit by Krishak Express in Deoria
train demo, railways, ट्रेन हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह सेना के रिटायर्ड जवान की मौत हो गई। हादसा भटनी बाजार से घर जाते समय सिसवा रेलवे क्रासिंग के समीप हुआ। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। हालांकि परिजनों के इंकार के बाद शव का पोस्टमार्टम नही कराया गया।

विज्ञापन


भटनी के जिरासो गांव निवासी शेषनाथ यादव (58) थल सेना से सेवानिवृत्त होकर पुरनाछापर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी करते थे। शुक्रवार सुबह वह किसी काम से भटनी में आये थे। घर जाते समय वह सिसवा रेलवे क्रासिंग के पास देवरिया की तरफ से आ रही कृषक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव का शिनाख्त कराई गई। जानकारी पर मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गईं। मृतक के तीन संतानों में दो बेटे पंकज उर्फ पिंटू यादव यूपी पुलिस में और प्रदीप यादव वायुसेना में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बेटी की शादी हो गई है। शेषनाथ की पत्नी का निधन दो माह पूर्व हुआ था। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से जवान की मौत हुई है। परिजनों के पोस्टमार्टम से इन्कार के बाद शव को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed