फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Respiratory problems among children increase, PICU full

Deoria News: बच्चों में बढ़ीं सांस की दिक्कत, पीआईसीयू फुल

Tue, 14 Oct 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 14 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Respiratory problems among children increase, PICU full
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में पीआईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चे व उनके परिजन,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन से बच्चोंं से लेकर बड़े तक बीमार हो रहे हैं। सर्दी, खांसी-जुकाम और सांस की दिक्कत वाले मरीज बढ़ रहे हैं। खासकर बच्चों में बुखार व सांस की दिक्कत वाले मरीज बढ़ गए हैं। इसके चलते मेडिकल काॅलेज के बालरोग विभाग में कई बार बेड की क्षमता से दोगुने मरीज भर्ती हो रहे हैं।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में सोमवार को पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड तक मरीज फुल हो गए हैं। सुबह पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड के 35 बेड के सापेक्ष 79 बच्चे भर्ती रहे। चिकित्सकों ने इलाज के बाद 27 बच्चों को छुट्टी दे दी। वहीं चार नए बच्चे भर्ती हो गए। दोपहर में कुल 56 बच्चे भर्ती थे। इसमें 15 बेड के पीआईसीयू में 22 बच्चे भर्ती रहे। 30 बेड के चिल्ड्रेन वार्ड में 34 बच्चे भर्ती किए गए थे।
विज्ञापन

इस हिसाब से सुबह करीब दोगुने बच्चे भर्ती किए गए थे। दोपहर में डिस्चार्ज के बाद भी डेढ़ गुनी संख्या रह गई। भर्ती बच्चों में करीब 70 प्रतिशत बच्चे सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। इनका इलाज डॉक्टर कर रहे हैं। खुखुंदू की दो वर्षीय शिवानी बुखार से पीड़ित है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। गौरीबाजार के पांच वर्षीय हसन को बुखार के चलते मेडिकल काॅलेज में दिखाया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। सलेमपुर से आए 15 माह के आदर्श को परिजन ने पांच दिन पहलेे भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भी बुखार इसके चलते सर्दी और सांस में दिक्कत है। इलाज के बाद बच्चे को आराम है। बरियारपुर की आराध्या तीन माह, फीवर से पीड़ित होकर भर्ती थी। इलाज के बाद हालात में सुधार है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में परिवर्तन से बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैंं।
अभिभावकों को अपने बच्चों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखना चाहिए। पूरे कपड़े पहनाकर रखें। सूर्यास्त से पूर्व और बाद में घर से बाहर नहीं निकलने दें।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed