फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   reservation can change in new nagar panchayat

नई चार नगर पंचायत होने से सीटों के आरक्षण में हो सकता बड़ा उलटफेर

Mon, 01 Aug 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
reservation can change in new nagar panchayat
नई चार नगर पंचायत होने से सीटों के आरक्षण में हो सकता बड़ा उलटफेर
विज्ञापन

नए वार्डों के सृजन का भी होगा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर निकाय चुनाव की तस्वीर इस बार बदली होगी। चार नई नगर पंचायतों के गठन होने के कारण सीटों के आरक्षण पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। जातिवार जनसंख्या के आधार पर आरक्षण का फार्मूला हर बार अपनाया जाता है। इसी आधार पर नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायतों के चेयरमैन की सीट पर आरक्षण तय होता है। जबकि इस साल जिन जगहों पर सीमा विस्तार हुआ और नए वार्डों बने हैं, वहां पर परिसीमन और आरक्षण के नए फार्मूले लागू होने की प्रबल संभावना है। इस पर मंथन किया जा रहा है।
जनपद के नक्शे में निकायों की संख्या बढ़कर पंद्रह होने की संभावना है। शासन ने बैतालपुर, तरकुलवा, पथरदेवा, भलुअनी को नई नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। इसमें अनंतिम सूची भी जारी कर दी गई है। इससे माना जा रहा है कि नगर निकाय के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवगठित नगर निकायों में वार्डों के गठन, परिसीमन और सीटों के आरक्षण को लेकर भी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में नगर पालिका देवरिया और बरहज गौरा है। दोनों पिछले चुनाव में सामान्य था। नगर पालिका क्षेत्र का आरक्षण नगर पंचायतों से अलग होता है। इसके कारण दोनों जगहों पर आरक्षण में बदलवा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि नगर पंचायतों का आरक्षण नगर पंचायत की आबादी के हिसाब से होना है। इस बार चार नगर पंचायतों के गठन के कारण बाकी पुरानी नौ नगर पंचायतों के आरक्षण पर असर पड़ेगा। अब देखना है कि नई नगर पंचायतों का आरक्षण पहली बार क्या हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुरानी नगर पंचायतों का आरक्षण तय होगा। नई नगर पंचायतों में शामिल गांव वार्ड हो जाएंगे। इसके लिए कम से कम चार हजार आबादी पर एक वार्ड बनाया जाना है। अगर कोई गांव छोटा होगा तो दूसरे गांव को जोड़कर वार्ड बनाया जाएगा। विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो सबसे अधिक ग्राम पंचायतें बैतालपुर नगर पंचायत में शामिल हैं।
इसके कारण माना जा रहा है कि इस नगर पंचायत में सबसे अधिक वार्ड बनाए जाएंगे। वार्डों का आरक्षण स्थानीय स्तर पर तय होता है, जबकि अध्यक्ष का आरक्षण प्रदेश स्तर पर चक्रानुसार तय किया जाता है।
वर्तमान स्थिति
नगर पालिका देवरिया सामान्य- वार्ड 25
नगर पालिका बरहज सामान्य- वार्ड 25
रुद्रपुर नगर पंचायत महिला- वार्ड 16
सलेमपुर महिला- वार्ड 13
लार पिछड़ी महिला- वार्ड 16
मझौलीराज सामान्य - वार्ड 13
भाटपाररानी पिछड़ी - वार्ड 12
भटनी पिछड़ी- वार्ड 12
रामपुर कारखाना- पिछड़ी महिला- वार्ड 10
गौरी बाजार महिला - वार्ड 11
बरियापुर पिछड़ी महिला- वार्ड 13
कुल वार्डों की संख्या 166
दो नगर पालिका, नौ नगर पंचायत, चार नई नगर पंचायत
वार्डों के आरक्षण पर भी पड़ेगा बड़ा असर
देवरिया। 2017 के निकाय चुनाव में 2011 की जनगणना के आधार पर आबादी के हिसाब से वार्डों के गठन और जातिवार जनसंख्या के आधार पर आरक्षण का फार्मूला तैयार किया गया था। इस बार स्थिति में काफी बदलाव हुआ है। नए नगर निकायों के गठन और बरहज नगर पालिका के रैपिड सर्वे के बाद की स्थिति को देखते हुए वार्डों के परिसीमन और आरक्षण नए फार्मूले होने पर मंथन किया जा रहा है। कारण यह कि जनगणना के ताजा आंकड़ों के नहीं होने के कारण अधिकारी भी अनुमानित आंकड़ों को आधार मान कर चल रहे हैं।

कोट
अभी बरहज नगर पालिका का रैपिड सर्वे कराया गया है। नई नगर पंचायतों के गठन के बाद सीटों के आरक्षण पर प्रभाव पड़ेगा। अभी आरक्षण के बारे में कोई आदेश शासन से नहीं आया है। नई नगर पंचायतों के वार्डों को बनाया जाना है।
- कुंवर पंकज, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed