फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   report negative of a suspected corona patient

जांच में रिपोर्ट आई निगेटिव, स्क्रीनिंग के लिए भेजा गया था लखनऊ

Thu, 09 Apr 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
report negative of a suspected corona patient
रामपुर कारखाना के चिउरहा गांव के भेडिया टोला को प्रशासन ने किया सील। - फोटो : DEORIA
जांच में रिपोर्ट आई निगेटिव, स्क्रीनिंग के लिए भेजा गया था लखनऊ
विज्ञापन

दिल्ली से महराजगंज के कोराना पॉजिटव के साथ ट्रेन से आया था संदिग्ध
घरवालों के अलावा गांव के 30 लोगों का लिया गया सैंपल, गांव की ओर दौड़े अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महराजगंज के कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ ट्रेन में सफर करने वाले युवक के परिवार समेत गांव के 30 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में बृहस्पतिवार को भर्ती किया गया और सैंपल जांच के लिए लिया गया है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज की जांच में युवक की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। जहां जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 40 वर्षीय युवक 21 मार्च दिल्ली के आनंद बिहार स्टेशन से कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन से कोच नंबर एस फाइव से गोरखपुर रात में पहुंचा। वहां से सरकारी बस से हाटा जनपद कुशीनगर आया। हाटा से बाइक से अपने भतीजा संतोष के साथ अपने घर आया और परिवार के सदस्यों के संपर्क में रहा। जानकारी होने पर सात अप्रैल को एंबुलेंस से जांच के लिए शख्स को जिला चिकित्सालय ले जाया गया और परीक्षण किया गया। इसके बाद सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर आठ अप्रैल को भेजा गया। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी गांव में पहुंचे। परिवार के पांच सदस्यों के अलावा युवक के संपर्क में रहने वाले गांव के लोगों की स्क्रीनिंग हुई। कोरोना जांच के लिए 30 लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया, जहां सभी का सैंपल लिया जा रहा है। शाम तक प्रशासन गांव में जमा रहा। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी इसे स्क्रीनिंग के लिए लखनऊ भेजा गया था। जहां रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर गांव व उसके परिवार के सदस्यों की सैंपल जांच के लिए लिया जा रहा है। उधर, डीएम अमित किशोर ने बताया कि एहतियात के तौर पर मरीज को जिला अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन

इनसेट
तीन किमी का एरिया हुआ सील
देवरिया। यहां की तीन किमी का एरिया सील कर दिया गया है। इसमें रामपुर गवनरिया, विक्रम विशुनपुर, विशुनपुर मुरार, चैनपुर, पिपरा नायक गांव शामिल हैं। यहां पर रामपुर कारखाना की पुलिस जमी हुई है। इस एरिया को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गांववालों को किया गया होम क्वारंटीन
देवरिया। गांव समेत अन्य गांव के लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। एक-एक लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान डॉ. जेपी सिंह, राजीव पांडेय, नदीम आदि मौजूद रहे।

इनसेट
एंबुलेंस चालकों व ईमएटी को दी गई किट
देवरिया। एंबुलेंस चालक और बीपीएम को किट, सैनिटाइजर और मास्क सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने वितरण किया। सभी ब्लॉक के एक-एक एंबुलेंस चालकों को दिया गया है। कोरोना संदिग्ध मरीजों को मुख्यालय तक पहुंचाने में अब आसानी होगी। प्रतिदिन एंबुलेंस को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. संजय चंद, डॉ. सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed