फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   report demanding to make salempur nagarpalika

सलेमपुर को नगरपालिका बनाने को मांगी रिपोर्ट

Mon, 11 May 2020 08:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
report demanding to make salempur nagarpalika
सलेमपुर को नगरपालिका बनाने को मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

नगरपालिका बनने के बाद सलेमपुर का बढ़ेगा दायरा, होगा विकास
जितेंद्र पांडेय/रत्नेश यादव
सलेमपुर। सलेमपुर नगर पंचायत को नगरपालिका परिषद बनाने के संबंध में शासन ने जिलाधिकारी से आख्या मांगी है। डीएम अमित किशोर ने एसडीएम सलेमपुर संजीव कुमार यादव से आख्या तलब की है। नगरपालिका का दर्जा मिलने के बाद न केवल दायरा बढ़ जाएगा बल्कि 12 गांव इसमें शामिल हो जाएंगे।
सलेमपुर नगर पंचायत की स्थापना 31 दिसंबर वर्ष 1977 का हुई थी। उस समय नगर पंचायत में महज नौ वार्ड हुआ करता था। वर्तमान समय में अब 13 वार्ड हो गए हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 21122 है। इसी साल जनवरी माह में पूर्व सभासद रहे मनोज विश्वकर्मा, वर्तमान चेयरमैन जेपी मद्धेशिया की मांग पर क्षेत्रीय विधायक काली प्रसाद ने नगर पंचायत को नगरपालिका परिषद बनाए जाने का मामला विधानसभा में उठाया था। इसके कुछ माह बाद नगर पंचायत ने तहसील प्रशासन को नगरपालिका का दर्जा प्राप्त करने के लिए आवश्यक जनसंख्या, क्षेत्रफल आदि के साथ ही विस्तार से अपनी रिपोर्ट सौंपी। जिसे शासन को भेजा गया था। अब शासन की ओर से नगर विकास अनुभाग पांच के पत्र के अनुसार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से आख्या मांगकर नगरपालिका बनाए जाने में पूरा सहयोग करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से चल रही मांग
कुछ वर्ष पूर्व क्षेत्र के लोगों की मांग पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सलेमपुर को जिला बनाए जाने के लिए शासन के पास कई प्रस्ताव भेजे। इसे लेकर यहां कई बार धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम हो चुका है। हालांकि, अभी जिला बनाने के संबंध में कई रोड़े हैं, लेकिन नगरपालिका के संबंध में मानक पूरा होने के चलते इसके पूरा होने की उम्मीद ज्यादा बढ़ गई है। इससे यहां विकास को गति मिलेगी। जिले में देवरिया और बरहज को नगरपालिका का दर्जा प्राप्त है। जबकि सलेमपुर की अपेक्षा बरहज का दायरा कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका में शामिल होंगे ये गांव
नगरपालिका बनाने के लिए नगर पंचायत की ओर से आसपास के कई गांवों का सीमांकन किया जा चुका है। नए गांवों, जिनके इसमें जुड़ने की उम्मीद है, उसमें परान छपरा, बरसीपार, नदौली, भीमपुर, महदहां, सिसवा पांडेय, अहिरौली लाला, औरंगाबाद, देवपार, जमुआ, सोनबरसा, बभनौली पांडेय सहित 12 ग्राम पंचायतों के नाम शामिल हैं। यही रिपोर्ट नगर पंचायत ने तहसील प्रशासन को सौंप दी है।

कोट:
नगर पंचायत सलेमपुर से नगरपालिका बनाए जाने के संबंध में आख्या मांगी गई है। अभी लॉकडाउन के चलते इस कार्य में थोड़ी देर हो रही है। जल्द ही इसे जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
संजीव कुमार यादव, एसडीएम, सलेमपुर तहसील
कोट:
लेखपालों के जरिए क्षेत्रफल का सीमांकन कराकर तहसील प्रशासन को सौंप दिया गया है। उम्मीद है कि नगर पंचायत को नगरपालिका का दर्जा जल्द ही मिल जाएगा।
-अंकिता सिंह, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed