फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Repair work on Ugrasen Setu intensified.

Deoria News: उग्रसेन सेतु पर मरम्मत कार्य तेज

Fri, 24 Jul 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 24 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Repair work on Ugrasen Setu intensified.
कपरवार। उग्रसेन सेतु पर बने होल की मरम्मत लखनऊ से आई टीम ने शुरू कर दी है। पुल पर बनी पुरानी सड़क की परत को उजाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

पुल के दोनों तरफ से दो पहिया को छोड़कर अन्य गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य में करीब महीने भर का वक्त लग सकता है। राप्ती तट स्थित उग्रसेन सेतु के रास्ते रामजानकी मार्ग के जरिये आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, प्रयागराज, जोनपुर, अयोध्या, बिहार सहित अन्य जगहों के लिए लोगों की आवाजाही होती है।

पुल के क्षतिग्रस्त होने से पिछले करीब आठ दिन से आवागमन बाधित है। विभाग ने पुल के दोनों तरफ पुलिस चौकी पर वाहनों की आवाजाही के लिए नोटिस चस्पा कराया है।
विज्ञापन

लखनऊ से आई टीम के टेक्निकल इंजीनियर मन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व 12 सदस्यीय टीम मरम्मत कार्य तेजी से कर रही है।
टीम के सदस्य मशीन से क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़ने में जुटे हैं। एनएच 227ए पुल पर बने सड़क की परत उजाड़ी जा रही है।
पीईयू मोर्थ के पीडी नुसरत उल्लाह खान ने कहा कि जल्द आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed