{"_id":"649c74401629023306007c31","slug":"religious-upliftment-happened-in-nine-years-with-the-development-of-the-nation-ramapati-deoria-news-c-7-1-222524-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र के विकास के साथ नौ साल में हुए धार्मिक उत्थान : रमापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र के विकास के साथ नौ साल में हुए धार्मिक उत्थान : रमापति
विज्ञापन
सदर सांसद डॉक्टर रमापति त्रिपाठी व आपदा प्रबंधन के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रताप शाही ने पैकौ
सदर सांसद ने घर-घर संपर्क अभियान के तहत गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंस ण्8
देवरिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ साल, धार्मिक उत्थान के रहे हैं। इस नौ सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने साधु-संतों, राष्ट्रभक्तों और वीरों का सम्मान करते हुए गुरु गोविंद सिंह महाराज की 350वीं जयंती पर विशेष स्मारक सिक्का व डाक टिकट जारी किया तो श्री नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित की।
यह बातें सदर सांसद डाॅ.रमापति राम त्रिपाठी ने भाजपा की ओर से चलाए जा रहे घर-घर संपर्क अभियान के तहत भुजौली कालोनी के बूथों पर संपर्क करते व मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 1174.73 करोड़ से अधिक की लागत से अलौकिक ‘श्री महाकाल महालोक’ का निर्माण तो भव्य-दिव्य केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण व मानसखंड गलियारे का विकास करा सांस्कृतिक संवर्धन का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल के उत्कृष्ट कार्यकाल के दौरान भारत की सांस्कृतिक राजधानी और सनातन धर्म के केंद्र बिंदु काशी को नव्य, दिव्य और भव्य स्वरूप मिला। ये सारे काम कांग्रेस की सरकार में क्यों नहीं हुए? क्यों ये सब उपेक्षित थे? ये आप सभी को कांग्रेस और उनके सहयोगियों से पूछनी चाहिए।
इस दौरान शीतल गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, प्रमोद शाही, अरविंद पांडेय, अंबिकेश पांडेय, संजय पांडेय, अश्वनी मणि बजरंगी, अभिजीत उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, रमेश मल्ल, मकसूदन वर्मा, गोविंद मणि, अखिलेश मिश्रा, राधेश्याम शुक्ला, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।