{"_id":"5e8df7578ebc3e78ac7ea2e5","slug":"relief-of-loudspeaker-for-ajan-deoria-news-gkp347397468","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर से अजान की मिली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर से अजान की मिली छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाउडस्पीकर से अजान की मिली छूट
जिला प्रशासन की ओर से मौखिक रूप से दी गई इजाजत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अजान के लिए मस्जिदों से लाउडस्पीकर का प्रयोग कर सकेंगे। अंजुमन इस्लामिया के सदर की ओर से पिछले दिनों जिला प्रशासन से छूट की मांग की गई थी। जिला प्रशासन ने इसके लिए मौखिक स्वीकृति दी है, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन करना होगा।
सदर कोतवाली थाने में एसडीएम सदर दिनेश मिश्र और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने पिछले दिनों मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। कोरोना वायरस को देखते हुए उनसे अजान के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करने की बात कही गई। कहा गया कि पांचों वक्त की नमाज सभी लोग अपने घरों में ही रहकर पढ़ें। मौलाना अहमद रजा ने बताया कि लाउडस्पीकर से अजान होने पर लोगों को नमाज पढ़ने की जानकारी मिल जाती है। हर दिन नमाज पढ़ने का समय अलग-अलग होता है। लाउउस्पीकर से अजान नहीं होने पर लोग नमाज का सही वक्त नहीं जान पाएंगे। पिछले दिनों अंजुमन इस्लामिया के सदर जलालुद्दीन ने डीएम और एसपी से मिलकर इसके लिए छूट की मांग की थी। जिला प्रशासन की ओर से इस पर गंभीरता से विचार किया गया और मौखिक रूप से अजान के लिए लाउडस्पीकर चलाने की छूट दे दी है। कहा गया है कि मस्जिदों में लोग नमाज पढ़ने के लिए एकत्र न हों। अपने घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम करें।