{"_id":"5814e01f4f1c1b250ebc246d","slug":"reliance-on-the-promise-of-justice-for-diwali-celebrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय दिलाने के भरोसे पर दिवाली मनाने का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय दिलाने के भरोसे पर दिवाली मनाने का वादा
देवरिया
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
लार के एक गांव में पीड़ित परिवार से बाद करते सांसद रविन्द्र कुशवाहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। जेल में बंद लोगों के घरवालों से सांसद रविंद्र कुशवाहा ने शनिवार को मुलाकात की। दिवाली मनाने के लिए सांसद ने इनके घरवालों को आर्थिक मदद के साथ-साथ पूजा सामग्री और वस्त्र भी दिए। साथ ही पुलिस के उत्पीड़न का शिकार हुए परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। लार के मेहरौना बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान 15 अक्टूबर की रात को बवाल और आगजनी हो गया।
पुलिस इस मामले में निर्दोष लोगों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। जेल गए कुछ लोगों की जमानत हो चुकी है। लेकिन अभी भी करीब 22 लोग जेल में बंद है। दिवाली त्योहार को देखते हुए सांसद रविंद्र कुुशवाहा अपने समर्थकों के साथ चुरिया, हाटा, लार नगर, नदौली, चोरडिहा, चनुकी मोड़ पर भ्रमण कर जेल में बंद लोगों के घरवालों से मिले और त्योहार मनाने के लिए आर्थिक मदद किया।
सांसद ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान मेहरौना में बवाल पुलिस की लापरवाही की वजह से हुआ। पुलिस व प्रशासन अपने बचाव के लिए इस घटना को दो समुदाय से जोड़ दिया। पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए निर्दोष लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। बेकसूर लोगों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान कुंजबिहारी सिंह, अशोक कुशवाहा, बलबीर सिंह दादा, बृजेशधर दुबे, संजय कुशवाहा, त्रिभुवन सिंह, संजय दुबे आदि मौजूद रहे।