{"_id":"5e725e3a8ebc3e6fec338c7e","slug":"rejected-tehsil-tem-salempur-news-gkp345215953","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम को लोगों ने भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम को लोगों ने भगाया
विज्ञापन
जमीन पर सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम को भगाया
कुरमौटा ठाकुर में कूड़ा निस्तारण केंद्र को लेकर विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए आवंटित जमीन पर सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए टीम को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि, तहसील प्रशासन विरोध को गलत बताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही है।
भटनी नगर पंचायत की ओर से प्रस्ताव के बाद सरकार कूड़ेदान निस्तारण केंद्र बनाने की योजना बना रही है। पहले तो यह नगर क्षेत्र में ही बनने वाला था, लेकिन जगह के अभाव में यह कूड़ेदान भटनी क्षेत्र के कुरमौटा ठाकुर बनने वाला है। करोड़ों की लागत से बनने वाले इस निस्तारण केंद्र से जैविक खाद तैयार की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व आवंटित जमीन का सीमांकन करने बुधवार को पहुंची। इसकी जानकारी होते ही ग्राम प्रधान ममता देवी के नेतृत्व में ग्रामीण भड़क गए और नारेबाजी करते हुए इसका विरोध करने लगे। भारी विरोध देखकर टीम लौट गई। गांववालों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। ग्राम प्रधान ने कहा कि नगर पंचायत का कूड़ा करीब पांच किमी दूर कुरमौटा ठाकुर में फेंका जाएगा यह स्वीकार नहीं है। ग्राम सभा की जमीन गांव की योजनाओं के लिए होती है न कि नगर पंचायत के लिए। प्रशासन बिना किसी के जानकारी के गुपचुप यहां कूड़ेदान निस्तारण केंद्र बनवा रहा है। इसको किसी भी कीमत पर बनने नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम सलेमपुर संजीव कुमार यादव ने बताया कि सरकार की योजना है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा। भटनी नगर में जगह नहीं होने से यह कुरमौटा ठाकुर में बनवाया जा रहा है। कुछ लोग गलत विरोध कर रहे हैं। समझा-बुझाकर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस दौरान अजित सिंह, अवधेश यादव, वीरेंद्र प्रसाद, रामबड़ाई, चंद्रभान यादव, बैकुंठ पाण्डेय, फुलेना राय, अवध किशोर मिश्र, मनबोध मद्धेशिया, अनिल प्रसाद, सुभाष यादव, रामसागर, प्रमोद साहनी आदि उपस्थित रहे।