फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Registration suspended, yet 45 thousand vehicles are running on the roads

Deoria News: रजिस्ट्रेशन निलंबित, फिर भी सड़कों पर दौड़ रहे 45 हजार वाहन

Wed, 02 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 02 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Registration suspended, yet 45 thousand vehicles are running on the roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले के 45 हजार पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित हो गया है। इनमें 40 हजार से अधिक बाइक, चार हजार कार और एक हजार अन्य वाहन हैं। ये सभी वाहन 15 वर्ष की रजिस्ट्रेशन आयु पूरी कर चुके हैं। बावजूद इसके सड़कों पर यह दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों का पुनः रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभाग वाहन मालिकों को खोज रहा है। इन वाहनों के संचालक जिले की आबोहवा खराब कर रहे हैं।
परिवहन विभाग दफ्तर में वर्तमान में पांच लाख वाहन पंजीकृत हैं। इसमें तीन लाख से अधिक बाइक व स्कूटी हैं। कार, टेंपो, टैक्सी, ई-रिक्शा, ट्रक, डीसीएम, पिकअप, लोडर समेत अन्य वाहनों के रजिस्ट्रेशन भ हैं। कामर्शियल वाहनों की फिटनेस का प्रमाणपत्र प्रतिवर्ष जमा करना होता है। जबकि प्राइवेट वाहन और बाइक का वन टाइम रजिस्ट्रेशन 15 वर्षों के लिए होता है। इसके बाद गाड़ी की फिटनेस पर पुनः रजिस्ट्रेशन होता है।
विज्ञापन

जिले के 45 हजार वाहन स्वामी ऐसे हैं, जिन्होंने समय सीमा समाप्त होने के बावजूद पुनः रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। दिसंबर 2009 के पहले के सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित हो गया है। ऐसे सभी वाहन स्वामी को विभाग खोज रहा है, ताकि वाहनों का एक बार फिर रजिस्ट्रेशन कर राजस्व बढ़ाया जा सके। इसके लिए विभाग ने अभियान चलाने की योजना बनाई है। पुनः रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर ऐसे वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed