{"_id":"655917c5a298afdbb40fe1fb","slug":"red-house-team-became-the-winner-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-13146-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रेड हाउस की टीम 12 रन से बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रेड हाउस की टीम 12 रन से बनी विजेता
Sun, 19 Nov 2023 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
लार। नगर के चनुकी मोड़ स्थित बीआर सेंट्रल एकेडमी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को रेड हाउस और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। जिसमें रेड हाउस की टीम ने 12 रन से जीत हासिल कर ट्राॅफी पर कब्जा जमा लिया। टास जीतकर ग्रीन हाउस की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। इसके बाद रेड हाउस की तरफ से अमृतराज सिंह सर्वाधिक 28 रन, आर्यन राज 9 रन, निखिल 5 रन, अभिनव 8 रन, मजीद 2 रन, साजिद 5, आयान 1 रन, राज 3 रन, आदित्य ने 1 रन बनाया।
ग्रीन हाउस के आबिद अली 2 विकेट, दुर्गेश 3 विकेट, फैजान 1 विकेट शाकिब 1 विकेट लिए। निर्धारित दस ओवर में लक्ष्य का पीछा करने उतरे ग्रीन हाउस के बल्लेबाज फैजान 11 रन, अवैस अंसारी 11 रन, अजीम 7 रन,दुर्गेश 6 रन,रजनीश 3 रन, हिमांशु कुशवाहा 2 रन, शाकिब 1, रन आबिद 1 रन, आदित्य 6 रन, अमन यादव 1 रन बना पाए। रेड हाउस के तरफ से आर्यन 3 विकेट, अमृत राज 4 विकेट, माजिद 3 विकेट लिए। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी वसीम अहमद लारी ने ट्राॅफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल अति आवश्यक है। युवा चाहें तो हर क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं। खेल हमे साहस और धैर्य पूर्वक लक्ष्य को प्राप्त करना सिखाता है। इस दौरान प्रबंधक नीतीश राय, शिक्षिका अदिति यादव, विवेक शर्मा, शिवकुमार, आकाश, नवीन आदि मौजूद रहे।