फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rc issued 6 year after disconnection

डीएम से की फरियाद, छह साल पहले बिजली कनेक्शन कटवा चुका हूं, फिर भी जारी हो गया आरसी

Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
rc issued 6 year after disconnection
डीएम से की फरियाद, छह साल पहले बिजली कनेक्शन कटवा चुका हूं, फिर भी जारी हो गया आरसी
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भाटपार रानी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जन समस्याओं की सुनवाई की। जगहथा रूच्चापार की ग्राम प्रधान रितु देवी ने अंत्योदय अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त न होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने डीएसओ अपात्र व्यक्तियों का कार्ड रद्द करा दिया। भगवान दास मौर्य ने शिकायत में बताया कि पुराने घर के विद्युत कनेक्शन का विच्छेदन के लिए आठ सितंबर 2017 को करा लिया था। इसके बावजूद विद्युत निगम ने आरसी जारी कर दिया है। डीएम ने अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश देकर समस्या का त्वरित निराकरण करा दिया। नवीन कुमार ठाकुर ने डीएम को बताया कि पिता की मृत्यु 14 जून 2021 को हो चुकी है। उत्तराधिकारी स्वरूप सेंट्रल बैंक के खाते से धन न निकलने की शिकायत की। डीएम ने तत्काल समाधान करा दिया।
अरविंद मिश्र ने अपनी भूमि की पैमाइश कराने की मांग की। डीएम ने क्विक रिस्पांस टीम का गठन कर नापी कराने के निर्देश दिए। अखिलेश अंजान ने अपने खेत में पत्थर लगवाने की मांग की। डीएम ने आज ही बीडीओ भाटपाररानी एवं कानूनगो को मौके पर जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुडे़ सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं। एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे़ मामलों की सुनवाई की। प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, एसडीएम भाटपाररानी अरुण कुमार, एसडीएम (न्यायिक) आरपी वर्मा, सीओ प्रेम नरायण तिवारी, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अनिल सोनकर, अधिशासी अभियंता जल निगम अखिलेश आनन्द, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकान्त राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने सुनी फरियाद
रुद्रपुर। एडीएम ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद सुनी। इस दौरान आए विभिन्न विभागों से कुल 42 मामलों में एक भी शिकायत का तत्काल निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम नागेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक मामले राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित रहे। राजस्व के 19, पुलिस के 14, विकास के पांच और अन्य विभागों से पांच शिकायते दर्ज की गई। एडीएम ने निर्धारित समय में गुणवत्ता युक्त समस्याओं को निस्तारित करने को निर्देशित किया। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, तहसीलदार अभयराज, कोतवाल राजू सिंह, बीईओ जया राय, नवनीत चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed