{"_id":"611bfb7d8ebc3e432c2fadc7","slug":"ravindra-kumar-took-charge-of-cdo-deoria-news-gkp4058586199","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया के नए सीडीओ रविंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया के नए सीडीओ रविंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के नए सीडीओ रविंद्र कुमार ने संभाला कार्यभार
देवरिया। शिवशरणप्पा जीएन के तबादले के बाद नए सीडीओ रविंद्र कुमार ने मंगलवार को विकास भवन में कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह वर्ष 2004 बैच के पीसीएस हैं। अंबेडकर नगर जिले के मूल निवासी रविंद्र कुमार इससे पूर्व बुलंदशहर में एडीएम प्रशासन थे। वह मथुरा, अमेठी, वाराणसी, फिरोजाबाद आदि जगहों पर एडीएम व एसडीएम के पद पर तैनात रह चुके हैं। सीडीओ के रूप में रविंद्र कुमार की देवरिया में पहली तैनाती है।
नवागत सीडीओ ने बताया कि शासन की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाना और शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण पहली प्राथमिकता होगी। गांवों के विकास के लिए शासन स्तर से तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। इन्हें धरातल पर उतारते हुए गांवों का विकास किया जाएगा। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के खिलाफ नकेल कसी जाएगी।