फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rape was done by making a video of a student

छात्रा का वीडियो बनाकर करता रहा रेप

Wed, 20 Nov 2019 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rape was done by making a video of a student
छात्रा का वीडियो बनाकर कर रहा था रेप
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। हाईस्कूल की छात्रा से एक युवक नौ माह पहले असलहा के बल पर अपहृत कर रेप किया। उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करता रहा। छात्रा के मना करने के बाद वीडियो उसके पिता को भेज दी। जानकारी के बाद पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवक पर रेप, अपहरण, पॉस्को व आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक किशोरी नगर के स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय आरोपी उसके साथ छेड़खानी करता था। 27 फरवरी-2019 को दोपहर करीब तीन बजे स्कूल से वापस वापस आते समय युवक ने एक अन्य युवक की मदद से असलहा के बल पर बाइक से अपहरण कर लिया। किसी अनजान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसका वीडियो और फोटो बना लिया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वारयल का भय दिखाकर आरोपी युवक अलग-अलग जगहों पर उसे बुलाकर रेप करता रहा। जब छात्रा ने मना कर दिया तो आरोपी वीडियो और फोटो 17 नवंबर को उसके पिता के मोबाइल फोन नंबर पर भेज दिया। पिता ने बेटी से पूछा तो सारी बात्र बताई। कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर कोतवाली के नदौली गांव निवासी विजय यादव पर रेप, अपहरण, पॉस्को एक्ट, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत कोतवाल डॉ. अनिल पांडेय ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed