फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   molestation on brother-in-law case of assault on three including husband

कोर्ट का आदेश: देवर पर दुष्कर्म, पति समेत तीन पर मारपीट का केस दर्ज

Fri, 17 Dec 2021 02:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Dec 2021 02:27 PM IST
सार

एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
molestation on brother-in-law case of assault on three including husband
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

विवाहिता से छेड़खानी, दुष्कर्म व मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पीड़िता के देवर पर दुष्कर्म और उसके पति समेत तीन लोगों पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया।

विज्ञापन


पीड़िता सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि दो साल पहले देवर ने पहले छेड़खानी फिर दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर पति व परिवार के लोगों ने मारपीट कर मामला दबाने का प्रयास भी किया था। सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के एक साल बाद पति नौकरी के सिलसिले में बाहर चला गया। आरोप है कि घर पर मौजूद देवर महिला के साथ छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


महिला ने संकोच वश पहले कुछ नहीं बोला। इससे आरोपित का मनोबल बढ़ता गया। आरोप है कि एक दिन मौका पाकर आरोपित ने अपनी भाभी से दुष्कर्म किया। महिला ने जब इसकी शिकायत परिवार में की तो बदनामी के डर से पति व अन्य लोगों ने मामले को दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के नहीं मानने पर ससुराल में उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस की ओर से सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन मिला। महिला ने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई। दो साल बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपितों पर केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed