{"_id":"6224ecacec3ed833854fc70a","slug":"rape-case-registered-accused-youth-arrested-deoria-news-gkp4291150155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का केस दर्ज, आरोपित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का केस दर्ज, आरोपित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म का केस दर्ज, आरोपित युवक गिरफ्तार
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दुष्कर्म, मारपीट और जान माल धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने युवती को छह महीने पहले शादी का झांसा देकर उससे दोस्ती कर ली। युवती का आरोप है कि तीन मार्च की रात आरोपित ने उसको अपने घर बुलाया। फिर शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी दोनों परिजनों को हो गई। युवती के परिजन जब उसके घर पहुंचे तो युवक ने शादी से इन्कार कर दिया।
आरोप है कि युवक ने जानमाल की धमकी दी। उसके बाद पीड़िता ने आरोपित युवक पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपित युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बतायाकि रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।