{"_id":"5e5e9b3f8ebc3ef4113bd6a6","slug":"rape-alleged-teacher-arrested-deoria-news-gkp34345424","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर हुई धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर हुई धक्का मुक्की
विज्ञापन
औराचौरी बीआरसी पर ट्रेनिग के दौरान शिक्षक को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस और शिक्षको के बीच हुयी न
- फोटो : DEORIA
दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी, धक्का-मुक्की
महिला शिक्षामित्र ने दुष्कर्म, मारपीट और धमकी का दर्ज कराया है केस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बैतालपुर बीआरसी अवराचौरी में चल रहे ‘निष्ठा’ प्रशिक्षण से गौरीबाजार पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का आरोपी बताया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। इसकी वजह से प्रशिक्षण दो घंटे तक प्रभावित रहा।
कुशीनगर जिले के फाजिलनगर इलाके के एक गांव का रहने वाला विजय कुमार परिषदीय शिक्षक है। पहले उसकी तैनाती गौरीबाजार ब्लॉक में थी। महिला शिक्षामित्र के आवास में किराए पर वह रहता था। प्रमोशन के बाद विजय बैतालपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमवा में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात है। महिला ने गौरीबाजार थाने में विजय के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया। आरोपी विजय कुमार मंगलवार को बैतालपुर बीआरसी पर प्रशिक्षण में शामिल था। सुबह 11 बजे बैतालपुर चौकी इंचार्ज महिला शिक्षामित्र को साथ लेकर बीआरसी पहुंच गए और आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया। शिक्षकों ने इसका प्रतिकार किया तो चौकी इंचार्ज ने गौरीबाजार इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर को सूचना दी। सूचना के कुछ देर बाद इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर मयफोर्स पहुंचे। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। विरोध करने वाले वाले शिक्षक सड़क तक आए। लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक न चली। इस बाबत गौरीबाजार इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे शिक्षकों को हटाया गया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस वालों ने शिक्षकों से अभद्र व्यवहार किया है। बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।