{"_id":"6a416a512bb75fd9c3025c49","slug":"rape-allegation-leveled-against-outgoing-village-heads-husband-deoria-news-c-208-1-deo1035-185628-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निवर्तमान प्रधान के पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निवर्तमान प्रधान के पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Mon, 29 Jun 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने गांव के निवर्तमान प्रधान के पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में इसकी लिखित शिकायत देकर मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि वह अनुसूचित जाति की है। उसे ग्राम प्रधान से अपना फोटो प्रमाणित कराना था। इसके लिए शनिवार को वह निवर्तमान प्रधान के घर गई तो बताया कि प्रधान के पति घर पर नहीं हैं। उसने मोबाइल से प्रधान के पति से बात की। पीड़िता ने बताया है कि प्रधान के पति ने फोन पर कहा कि मैं बाहर हूं, रात में आना।
आरोप है कि जब वह रात करीब 8:45 बजे प्रधान के घर गई तो प्रधान के पति ने ऊपर आने को कहा, जब वह ऊपर गई तो उसने नीचे चलने की बात कही। जब नीचे आई तो वह सीढ़ी के पास वाले कमरे में ले जाकर गले पर चाकू लगाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गलियां दीं और जान से मारने की धामकी देते हुए कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा है कि उसने पुलिस को फोन किया। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस से उसने आपबीती बताया। इसके बाद पुलिस ने थाने में आकर प्रार्थना पत्र देने की बात कही
इस संबंध में थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एक महिला आई थी। वह मारपीट की शिकायत कर रही थी। जांच के लिए हल्का दरोगा और पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।
..
कोट
मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर न्याय संगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी