फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ranjan's strength will be seen in Asian Para Taekwondo Games in China

Deoria News: चीन में एशियाई पैरा ताइक्वांडो खेलों में रंजन का दिखेगा दमखम

Tue, 17 Oct 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ranjan's strength will be seen in Asian Para Taekwondo Games in China
देवरिया। शहर के परशुराम चौक भुजौली कॉलोनी निवासी रामेश्वर पासवान और कमलावती देवी के पुत्र रंजन कुमार पासवान का चयन चीन के हांगझोऊ में होने वाली चतुर्थ एशियन पैरा ताइक्वांडों गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है। अंडर- 63 किलोग्राम भार वर्ग में वह अपना दमखम दिखाएंगे। इसके लिए वह दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में रंजन ने प्रारंभिक प्रशिक्षण यहां के प्रशिक्षक गिरीश सिंह की देखरेख में प्राप्त किया। वर्तमान में पैरा ताइक्वांडो में उनकी विश्व रैंकिंग में 27वीं एवं एशिया में सातवीं है। इसके पूर्व वह यूएई शाहजहां में आयोजित एशियाई गेम्स क्वालिफिकेशन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। चीन के हांगझोऊ शहर में यह प्रतियोगिता 22 से 28 अक्तूबर तक होगी। वर्ष 2021 में इस्लांबुल (तुर्की) में नौवां वर्ल्ड पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एवं लंदन पैरा विश्व कप में प्रतिभाग के अलावा पोलैंड में पांचवीं ओपन यूरोपीय यूरोपियन पैरा ताईक्वांडो चैंपियनशिप में पांचवां स्थान तथा लेबनान में आठवीं एशियाई पैरा ओलंपिक ताइक्वांडो चैंपियनशिप सितंबर 2023 में भाग लेकर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन

उनके प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने मंगलवार को बताया कि एक दुर्घटना में रंजन कुमार ने एक हाथ गंवा दिया। एक हाथ नहीं होने के बावजूद वह सामान्य खिलाड़ियों की तरह खेलते हैं। उनकी प्रतिभा को देखकर लगा कि यह खिलाड़ी भारत के लिए अवश्य पदक प्राप्त करेगा। चीन में आयोजित एशियाई पैरा ताइक्वांडो में वह उत्तर प्रदेश की तरफ से इकलौते खिलाड़ी हैं। उनके चयन पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया, क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, देवरिया ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, सचिव अजय जायसवाल, अभिमन्यु सिंह रिंकू आदि ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। सोमवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने भी रंजन कुमार को फोन कर पदक जीतने की शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed