फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rampage for irrigation, 15 injured

नलकूप से सिंचाई के लिए मारपीट में 15 लोग घायल

Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
rampage for irrigation, 15 injured
नलकूप से सिंचाई के लिए मारपीट में 15 लोग घायल
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कोला गांव में रंजिश में मंगलवार की सुबह मारपीट और पथराव में 15 लोग लहूलुहान हो गए। स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी में उनका उपचार कराया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को डाक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। विवाद के दौरान धारदार हथियार और असलहा लहराने का भी आरोप है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 30 लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है।

कोला गांव निवासी ललन यादव और मनोज यादव के बीच एक वर्ष पूर्व नलकूप के कुलावे से सिंचाई के लिए विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि मंगलवार की सुबह फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। ललन यादव का आरोप है कि सुबह मेरा बेटा मन्नू यादव पड़ोस में दूध देकर घर लौट रहा था। उस पर हमला कर दिया गया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुंचने पर हमलावरों ने मुझे टुनटुन यादव, अमरेश यादव, रामू यादव, जगदीश यादव और राहुल यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। हमलावर धारदार हथियार और असलहा लिए हुए थे। आधे घंटे तक पथराव भी किया गया। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि बाइक से ठोकर लगने पर मारपीट हुई है। इस दौरान मनोज यादव, प्रदीप यादव, जयराम यादव, राजेश यादव, मुख्तार यादव, रवि यादव, दुर्गेश यादव और बृजमोहन यादव घायल हुए हैं। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि एक वर्ष पूर्व हुए विवाद को लेकर मारपीट हुई है। तीस लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। तहरीर भी मिली है। डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed