{"_id":"6238b080758ab9036b7abed6","slug":"rail-passengers-created-ruckus-for-tickets-deoria-news-gkp4306017180","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के लिए रेल यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के लिए रेल यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट के लिए रेल यात्रियों ने किया हंगामा
बरहज। नगर स्थित रेलवे स्टेशन के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र का सर्वर सोमवार को फेल हो गया। उससे आरक्षण टिकट नहीं बन सका। त्योहार बाद बाहर जाने की तैयारी में टिकट के लिए आए लोगों को मायूस लौटना पड़ा। टिकट न बनने से लोगों ने हंगामा किया।
बरहज रेलवे स्टेशन पर आरक्षण टिकट के लिए कंप्यूटरीकृत आरक्षण काउंटर बनाया गया है। स्टेशन परिसर में सुबह से ही होली त्योहार बीतने के बाद दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि शहरों के लिए टिकट के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। काउंटर खुलने के बाद सर्वर फेल हो गया। घंटों इंतजार के बाद सर्वर ठीक न होने पर यात्रियों का सब्र टूट गया।
वे हो-हल्ला करने लगे। रेलवे अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कराया। आरक्षण लिपिक वीरबहादुर यादव ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सर्वर फेल हो गया, जिससे टिकट नहीं बन सका।