फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raid on suspicion of adulteration, nine samples of ice cream taken

Deoria News: मिलावट के संदेह पर छापा आइसक्रीम के नौ नमूने लिए

Wed, 21 May 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 21 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Raid on suspicion of adulteration, nine samples of ice cream taken
आइसक्रीम निर्माण इकाई पर छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा और औष​धि विभाग की टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गर्मी में आइसक्रीम की मांग बढ़ने पर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। केमिकल और एसेंस का फ्लेवल मिलाकर सस्ती आइसक्रीम तैयार कर ब्रांडेड के दामों पर बाजार में बेच रहे हैं।
मंगलवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों से संदेह के आधार पर आइसक्रीम के नौ नमूने लिए। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम ने बरहज, सलेमपुर और सदर तहसील में कई आइसक्रीम निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने आइसक्रीम के आठ और कोल्डड्रिंक के एक नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बरहज तहसील क्षेत्र स्थित चार आइसकैंडी निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव ने आइसक्रीम क एक और आइसकैंडी के तीन नमूने लिए।
सलेमपुर तहसील स्थित आइसक्रीम निर्माण इकाई से खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र ने एक नमूना संग्रहित किया।
टीम ने देवरिया तहसील में महुआडीह बाजार स्थित आइसकैंडी निर्माण इकाई से तीन नमूने लिए।
नगर पालिका देवरिया स्थित आइसक्रीम निर्माण इकाई से आइसक्रीम का एक नमूना संग्रहित किया गया। टीम ने कुल नौ नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed