{"_id":"614f67e18ebc3e097d7e1b28","slug":"raid-in-nursing-home-deoria-news-gkp41060485","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम का नर्सिंग होम पर छापा, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम का नर्सिंग होम पर छापा, सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम का नर्सिंग होम पर छापा, सील
बघौचघाट। अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को ग्राम सभा कुचया में चल रहे एक नर्सिंग पर छापा मारा। हॉस्पिटल में बिना डॉक्टर के मरीजों को भर्ती करने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। साथ ही नोटिस जारी किया गया है।
पथरदेवा विकास खंड के कुचया ग्राम सभा में फ़ातिमा नाम से एक हॉस्पिटल काफी दिनों से संचालित हो रहा था। इसकी शिकायत लोग काफी दिनों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कर रहे थे। शनिवार को दोपहर में एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पथरदेवा पीएचसी के प्रभारी डॉ. एके सिंह, एमपी तिवारी, राय कमलेश्वर श्रीवास्तव ने छापा मारा। इस दौरान हॉस्पिटल में कोई भी जिम्मेदार नहीं मिला और न ही कोई डॉक्टर थे। अस्पताल में दो मरीजों को भर्ती किया गया था। नर्सिंग होम मानक के तहत नहीं मिला। इसके बाद टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि नर्सिंग होम का पंजीकरण है, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं मिला। अस्पताल को सील कर दिया गया है। साथ ही संचालक को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के अंदर डॉक्टरों को लेकर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।