{"_id":"5f5523cc8ebc3e54c6329230","slug":"raid-in-hat-shakha-salempur-news-gkp3645596180","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने हाट शाखा केंद्र पर तहसीलदार ने छापा मारा, घंटों मिलाया स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने हाट शाखा केंद्र पर तहसीलदार ने छापा मारा, घंटों मिलाया स्टॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार ने हाट शाखा केंद्र पर तहसीलदार ने छापा मारा, घंटों मिलाया स्टॉक
लार। शिकायत पर डीएम के निर्देश पर पहुंचे सलेमपुर तहसीलदार ने हाट शाखा केंद्र लार का औचक निरीक्षण किया। स्टॉक मिलान और गोदाम के रख-रखाव का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी पर कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। घंटों चले निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में अफरातफरी मची रही। घटतौली की शिकायत पर ठीक से राशन तौल कर कोटेदारों को देने का निर्देश दिया।
हाट शाखा केंद्र लार पर राशनों के स्टॉक में गड़बड़ी और लगातार राशन उठान के दौरान घटतौली कि शिकायत किसी ने डीएम अमित किशोर से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तहसीलदार सलेमपुर सतीश चंद्र को जांच का आदेश दिया। रविवार को डीएम के निर्देश पर दोपहर में अचानक तहसीलदार हाट शाखा केंद्र लार पहुंचे। गोदाम में स्टॉक का मिलान किया। इसके बाद गेहूं चावल और चने की क्वालिटी परखी। विपणन अधिकारी को किसी भी प्रकार की खामी या शिकायत नहीं मिलने की हिदायत दी। कोटेदारों को राशन उठान के दौरान राशन तौल कर दें। गौरतलब है कि कोटेदारों ने विपणन अधिकारी पर घटतौली करने का आरोप लगा हाट शाखा केंद्र पर हंगामा कर प्रदर्शन किया था। किसी तरह तत्कालीन एसडीएम के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। तहसीलदार सतीश चंद्र ने बताया कि डीएम के निर्देश पर स्टाक चेक करने गया था। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।