फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   raid at ultra sound centres

अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, मशीन सीज, कोर्ट में दाखिल होगा वाद

Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
raid at ultra sound centres
अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा, मशीन सीज, कोर्ट में दाखिल होगा वाद
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, पैथालाजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुद्रपुर के भैंसही रोड सहनकोट स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा और मशीन को सीज कर दिया।

एसीएमओ व नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अरूण शाही, सूरज पांडेय व अशोक गौतम अवैध रूप से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकातय मिलने पर बृहस्पतिवार को रुद्रपुर पहुुंचे। इसके बाद भैंसही रोड सहनकोट स्थित चानमति हास्पिटल पर पहुंचे, जहां अवैध रूप से पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड का संचालन हो रहा था। इसके बाद टीम मशीन को सीज कर सीएमओ कार्यालय लाई। इस मामले में न्यायालय में वाद दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में एसीएमओ ने बताया कि हॉस्पिटल में अशोक साहनी द्वारा अल्ट्रासाउंड का संचालन हो रहा था। मशीन सीज करने की कार्रवाई की गई है। संबंधित के विरुद्ध न्यायालय में वाद दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed