फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   raid against mining, sand loaded trolly siezed

नदी किनारे खनन विभाग का छापा, बालू लदी ट्राली जब्त

Tue, 28 Jun 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
raid against mining, sand loaded trolly siezed
नदी किनारे खनन विभाग का छापा, बालू लदी ट्राली जब्त
विज्ञापन

भागलपुर। क्षेत्र के सरयू नदी किनारे मंगलवार को खनन विभाग की टीम ने धराहरा और बलिया, सहियां गांवों के सामने सरयू नदी किनारे छापा मारा। बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली सीज कर मईल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बालू माफिया भागने में सफल रहे।

प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद सरयू किनारे बालू माफिया अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लार थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के सामने खनन अधिकारी राज रंजन ने सरयू किनारे छापा मारा तो अवैध रुप से बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली छोड़ कर बालू माफिया भाग निकले। बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को मईल थाना के भागलपुर पुलिस चौकी को खनन अधिकारी ने सपुर्द कर दिया। सहियागढ़, धराहरा व बलियां गांव में व्यापक तौर पर बालू माफियाओं द्वारा बालू खनन किया जाता है। जिसकी सूचना खनन अधिकारी को मिली थी। धराहरा गांव के सरयू घाट पर छापा मार कर अवैध रुप से बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर सीज किया गया। खनन अधिकारी राज रंजन ने बताया कि धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी। बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर मईल पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed