फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rahul murder case: Police close to the real killers after one and a half years

राहुल हत्याकांड : डेढ़ साल बाद असल हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस

Tue, 09 Dec 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rahul murder case: Police close to the real killers after one and a half years
लार। थाना क्षेत्र के भुडूसरी गांव निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार की 27 जुलाई को गला दबाकर हत्या कर उसका शव भैसहीं गांव के समीप फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर एक पेट्रोल पंप के मैनेजर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब पता चला है कि यहां रह रहे झारखंड के एक दंपती ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस दंपती को झारखंड से लाकर पूछताछ कर रही है। वारदात में तीन और लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। उम्मीद है कि एक से दो दिन में इस मामले का दुबारा खुलासा होगा।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के भुडूसरी गांव निवासी राहुल कुमार गांव के समीप एक पेट्रोल पंप पर रह कर काम करता था। 27 जुलाई 2024 को उसका शव भैसहीं गांव के समीप घेऊरबीर बाबा स्थान के समीप मिला था। चेहरे व बदन पर जख्म के निशान मिले थे। मां फुलेसरी देवी ने पेट्रोल पंप मैनेजर के खिलाफ गर्म पानी और केमिकल डालकर मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इसी के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 24 घंटे पहले गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने दूसरे एंगल पर जांच शुरू की तो वारदात स्थल पर घटना के दौरान पांच मोबाइल नंबर एक्टिव मिले थे। वारदात की अगली रात झारखंड लोकेशन मिलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर वारदात की रात यहां से एक वाहन से झारखंड निकल लिए। पुलिस ने कड़ी जोड़ी तो झारखंड के रहने वाली एक महिला और उसके पति पर वारदात को अंजाम देने की आशंका हुई। पुलिस झारखंड के जिले लोहरदगा पहुंचीद्ध मगर नक्सलियों के इलाके में होने की वजह से लौट आई। अब डेढ़ वर्ष बाद प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने लोहरदगा पहुंचकर दंपती को एक गांव से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इस दंपती से जानकारी मिलने के बाद कुछ और लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed