फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PWD gave NOC, repair of drinking water pipes will be done soon

Deoria News: पीडब्ल्यूडी ने दी एनओसी, जल्द होगी पेयजल पाइपों की मरम्मत, रुकेगी पानी की बर्बादी

Fri, 19 May 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
PWD gave NOC, repair of drinking water pipes will be done soon
लोक निर्माण विभाग की सड़कों के नीचे छह जगह पेयजल पाइप में हो रहा रिसाव
विज्ञापन

नगर पालिका के चार बार पत्र लिखने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने नहीं दी एनओसी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। छह माह से शहर के अलग-अलग हिस्सों में लीकेज पड़े पेयजल पाइपों की मरम्मत अब हो जाएगी। करीब 25 हजार की आबादी को दूषित जल पीने से छुटकारा मिल जाएगा। रोजाना 10 हजार लीटर पानी की बर्बादी भी रुकेगी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सड़क की खुदाई कर पाइप लीकेज दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका को एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) दे दी है। बीते आठ महीने से नगरपालिका के अधिकारी एनओसी के लिए पीडब्ल्यूडी को लगातार पत्र भेज रहे थे। तीन बार रिमाइंडर देने के बाद भी लोक निर्मण विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था।
छह मई को अमर उजाला ने पीडब्ल्यूडी की मनमानी 25 हजार आबादी को नहीं मिल रहा शुद्ध पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित किया तो लापरवाह नींद से जाग उठे। शर्तों के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एक-एक कर सभी जगहों के लीकेज मरम्मत के लिए एनओसी दी है। शर्त यह है कि पेयजल पाइप की लीकेज मरम्मत के बाद खोदी गई पीडब्ल्यूडी की सड़क को पुन: नगर पालिका पहले जैसा बनवाएगी। जल्द ही सभी जगहों पर मरम्मत का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

-------------
इनसेट
- लोक निर्माण विभाग ने अपनी सड़कों के नीचे हो रहे पेयजल पाइप में रिसाव की मरम्मत के लिए शर्तों के साथ एनओसी दी है। जल्द ही पेयजल पाइप को दुरूस्त करा दिया जाएगा। यहां रिसाव की समस्या करीब छह माह से बनी हुई है। - रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यहां लीकेज है पाइप
- सीसी रोड पर परशुराम चौक के उत्तर
- परशुराम चौक के दक्षिण देना बैंक के सामने
- सीसी रोड पेट्रोल पंप के पास दो जगह
- रोडवेज के सामने पूर्वी पटरी पर
- कसया ढाला लकड़ी हट्टा के पास
-----------
ऐसे घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
जलकल से पेयजल की सप्लाई रोजाना सुबह और शाम मिलाकर करीब पांच घंटे दी जाती है। जब आपूर्ति शुरू होती है तो लीकेज वाली जगह पर गंदा पानी भर जाता है। सप्लाई बंद करने पर वही पानी धीरे-धीरे पाइप के सहारे लोगों के घरों में पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed