फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   putting on body villagers make strike

शव रखकर दो घंटे तक गांववालों ने किया सड़क जाम

Sat, 04 Jul 2020 09:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
putting on body villagers make strike
चकिया कोठी भवानी छापर मार्ग पर सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों से वार्ता करते सीओ पंचम लाल - फोटो : DEORIA
शव रखकर दो घंटे तक गांववालों ने किया सड़क जाम
विज्ञापन

मुर्गी फॉर्म संचालक सुभाष सिंह की हत्या का मामला
एसडीएम के आश्वासन पर दो घंटे बाद समाप्त हुआ जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के राजपुर गांव निवासी मुर्गी फार्म संचालक सुभाष सिंह का शव पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार की शाम चार बजे जब गांव पहुंचा तो लोग उग्र हो गए। उन्होंने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए चकिया कोठी-भवानी छापर मार्ग राजपुर गांव के सामने शव रखकर जाम कर दिया।
जाम की सूचना पर एसडीएम सौरभ कुमार सिंह, तहसीलदार अश्वनी कुमार, सीओ पंचम लाल, थानाध्यक्ष खामपार वीर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों से वार्ता की। दो घंटे बाद लोगों ने हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, चकिया कोठी चेक पोस्ट को स्थायी करने एवं मृतक के परिजनों के साथ गांव के सक्षम लोगों को शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग की। एसडीएम सौरभ कुमार सिंह के आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त हो गया। इस दौरान भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, अश्वनी सिंह, दिलीप सिंह बघेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फॉलोअप
मुर्गी फार्म मालिक की हत्या करने वाले बदमाशों की हुई पहचान
मुर्गी फार्म मालिक सुभाष सिंह की शुक्रवार शाम गोली मारकर हुई हत्या का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खामपार थानाक्षेत्र के राजपुर चकिया कोठी गांव के पास शुक्रवार की देर शाम मुर्गी फार्म मालिक सुभाष सिंह को गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। हत्या का कारण तात्कालिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुर गांव निवासी सुभाष सिंह चकिया कोठी में मुर्गी फार्म और आटा चक्की चलाते थे। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से कहीं गए थे। बताया जा रहा है कि लौटते समय राजपुर चकिया कोठी गांव के पास दूसरे बाइक सवार दो युवकों से उनकी टक्कर हो गई थी। मौके पर सुभाष सिंह से कहासुनी हुई और युवकों ने तमंचे से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गांववालों के जुटने पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने बाइक के नंबर से उनकी पहचान कर ली। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापा मार रही हैं। दोनों बदमाश जिले की रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि बाइक की टक्कर के बाद बदमाश युवकों ने गोली मारकर सुभाष सिंह की हत्या कर दी। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के राजपुर चकिया कोठी में शुक्रवार की देर शाम मुर्गी फार्म मालिक सुभाष सिंह को गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुभाष सिंह के पोते शेर सिंह की तहरीर यह कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापा मार रही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed