फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   purwancal vikas board chairman in deoria

बंजर जमीनों पर स्थापित होंगे उद्योग

Fri, 11 Sep 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
purwancal vikas board chairman in deoria
बंजर जमीनों पर स्थापित होंगे उद्योग
विज्ञापन

देवरिया। पूर्वांचल को विकसित करने और रोजगार परक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल विकास बोर्ड का गठन किया है। शुक्रवार को बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र देवरिया की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार योजना बना रही है कि बंजर जमीनों पर उद्योग लगाया जाए और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिजली दरों में कमी की जाएगी। किसानों को बेहतर सुविधा और संसाधन मिले कि वे वैज्ञानिक तरीके से खेती करें। इसके लिए जिले में कृषि विश्वविद्यालय जरूरी है, इसे खुलवाने के लिए कोशिशें चल रही हैं।
जिले के कसली गांव निवासी भारत सरकार में सचिव रह चुके आईएएस अधिकारी नृपेंद्र मिश्र के बेटे साकेत मिश्र ने कहा कि कोरोना के कारण पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक कई महीनों से प्रभावित है। अब इसी माहौल में काम करना होगा। पूर्वांचल बोर्ड का हेड क्वार्टर गोरखपुर में बनेगा। पूर्वांचल के विकास पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर लोगों का अच्छा इलाज नहीं हो पा रहा है। लोगों को देवरिया से लखनऊ, दिल्ली तक का सफर अच्छे इलाज के लिए करना पड़ता है। इसके लिए टेली मेडिसिन को बढ़ावा देने का काम चल रहा है, ताकि विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनलाइन मरीजों का इलाज कर सके। भाटपाररानी के बंगरा बाजार में हल्दी उत्पादन होता है। उन्होंने इसे बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कसिली गांव में विकास कार्यों की समीक्षा की
क्षेत्र के कसिली निवासी और पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र शुक्रवार को अपने गांव पहुंचे। जहां अधिकारियों के साथ उन्होंने विकास कार्यों का हाल जाना। ग्रामीणों ने जर्जर तार बदलवाने सहित अन्य मांगों को लेकर पत्रक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को साकेत मिश्र अधिकारियों के साथ करीब तीन बजे गांव पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मस्थली पर माथा टेका। गांव के दीपक मिश्र, सूर्यप्रकाश मिश्र, शिवम, अंशुमान सिंह, रोहित मिश्र, अमित मिश्र, आदित्य, राजकुमार यादव आदि से बात की। ग्रामीणों ने 100 की जगह 250 केबीए का ट्रांसफार्मर लगवाने, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा खाली कराने सहित आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया। साकेत मिश्र ने सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन से गांव की दुर्दशा पर नाराजगी जताई। लंबे समय बाद गांव आए साकेत अपनों के बीच काफी खुश थे। हालांकि पैतृक घर तक जाने वाले मार्ग पर बरसात से जलभराव के कारण अपने घर नहीं जा सके। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार सिंह, बीडीओ भागलपुर मीना सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, बालानंद तिवारी, जंगबहादुर यादव, अष्ट प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

सोहनाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग
पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्रा को डाक बंगले पर युवकों ने मांग पत्र सौंपा। दिए गए मांग पत्र में सलेमपुर के सोहनाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की गई। मांग पत्र देने वालों में पुुनीत पाठक, भरत तिवारी, हरिशचंद्र पांडेय, प्रतीक मिश्र, भाष्कर मिश्र, शुभम यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed