{"_id":"6acfd6bf427cfa096a0500c5","slug":"puja-special-trains-arrived-late-passengers-faced-inconvenience-deoria-news-c-208-1-deo1022-194354-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देर से पहुंचीं पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देर से पहुंचीं पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्री रहे परेशान
Thu, 15 Oct 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
भटनी। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को इन ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर काफी समय बिताना पड़ रहा है।
आगामी दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान मुंबई, गुजरात और दिल्ली समेत दूसरे महानगरों से पूर्वांचल आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे की ओर से कई पूजा विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं, ताकि यात्रियों को घर पहुंचने में सहूलियत मिल सके। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि, ट्रेनों के निर्धारित समय से देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। यात्रियों को उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों का संचालन समय से किया जाएगा, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। बुधवार को अहमदाबाद -गोरखपुर पांच घंटे, सियालदह -गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस चार घंटे, गोमतीनगर -कामाख्या एक्सप्रेस तीन घंटे, नई दिल्ली -दरभंगा एक्सप्रेस चार घंटे, अयोध्याधाम -भटनी पैसेंजर दो घंटे विलंब से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के इस लेटलतीफी से पूरे दिन यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि विभिन्न जगहों पर रेलवे कार्य के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से चल रही है।