फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   przbhari pracharya molestation matter

प्रभारी प्राचार्य प्रकरण: डीएम ने गठित की चार सदस्यीय समिति

Sat, 07 May 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
przbhari pracharya molestation matter
डीएम ने गठित की चार सदस्यीय समिति
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य प्रकरण : माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के समक्ष मामला उठने पर जांच कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश
शनिवार की सुबह ही कॉलेज पहुंचे क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी, राखी भारती बनीं प्रभारी प्राचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के एक पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य के सरकारी आवास से एक युवती के बाहर निकलने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। जिले के दौरे पर आईं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के निर्देश पर डीएम ने इस मामले में चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। जो 10 दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र शनिवार की सुबह आठ बजे ही कॉलेज पहुंच गए और करीब चार घंटे तक यहीं रहे और परिसर में रहने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। मौके पर ही उन्होंने सबसे वरिष्ठ शिक्षिका राखी भारती को प्रभारी प्राचार्य का कार्यभार सौंपा। वह प्रशासनिक कार्य ही देखेंगी, जबकि वित्तीय अधिकार क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के पास रहेगा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. केसी वर्मा के निर्देश पर प्राचार्य को बदल दिया गया है। साथ ही संतकबीरनगर के राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी शाही के नेतृत्व में जांच कमेटी का भी गठन किया गया है। नई प्रभारी प्राचार्य राखी भारती ने कहा कि कॉलेज की छवि को जो नुकसान हुआ है, उसे भुलाकर और शिक्षकों-कर्मचारियों के सहयोग से वह अच्छा माहौल बनाने का पूरा प्रयास करेंगी। उधर, जिलाधिकारी स्तर से भी इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है। शनिवार को विकास भवन सभागार में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रकरण बेहद गंभीर है। जिले स्तर पर भी इसकी जांच एएसडीएम मंजूर अहमद, सीओ सिटी डॉ. श्रीयश त्रिपाठी, एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद, जिला दिव्यांग जनकल्याण अधिकारी मीनू सिंह की चार सदस्यीय कमेटी करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपी प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

--------
आरोपी प्राचार्य ने कहा- उन्हें साजिश कर फंसाया गया है
प्रकरण के आरोपी प्राचार्य राजेश भारती का कहना है कि कॉलेज के ही कुछ लोगों ने उन्हें फंसाने के लिए साजिश के तहत यह वीडियो तैयार किया है। उनके प्रभारी प्राचार्य बनने के बाद से ही कुछ लोगों को दिक्कतें शुरू हो गई थीं। वह बेकसूर हैं और मेडिकल लीव पर चल रहे हैं। जल्द ही वह अपना पक्ष समिति के सामने भी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अभाविप ने उठाई प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री अवनीश राय मान, जिला संगठन मंत्री शिवम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में आरोपी प्राचार्य की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए। संगठन उनके खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा। संगठन के जिला प्रमुख डॉ.विवेक मिश्र ने कहा कि उच्च शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी उच्च स्तरीय जांच हो और जो भी दोषी हो, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। स्वदेशी जागरण मंच के गोरक्षप्रांत की महिला प्रमुख डॉ.भावना सिन्हा ने कहा कि महिला कॉलेज में महिला ही प्राचार्य हो तो ज्यादा बेहतर व्यवस्था होगी। छह छात्राओं ने शिकायत की है तो यह बड़ा गंभीर मामला है। कॉलेज में अगर कोई प्रताड़ना दे रहा है तो महिला हेल्पलाइन की सहायता छात्राओं को लेनी चाहिए या किसी शिक्षिका को अवगत कराना चाहिए। प्रकरण में सभी का पक्ष सुनकर ही निर्णय लिया जाना चाहिए।

महिला पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
देवरिया। महिला पीजी कॉलेज की नवागत प्रभारी प्राचार्य राखी भारती ने कोतवाली में शनिवार की देर शाम को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजेश भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला गंभीर होने के कारण एसओजी और कोतवाली पुलिस को गिरफ्तारी करने की जिम्मेदारी एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने दी है। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही पुलिस उनको गिरफ्तार कर लेगी। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed