फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest,samaj wadi parti

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, रुद्रपुर में जलाया सीएम का पुतला

Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
protest,samaj wadi parti
सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, रुद्रपुर में जलाया सीएम का पुतला
विज्ञापन

महंगाई, उत्पीड़न और किसानों के मुद्दे पर भाजपा की सरकार को कोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महंगाई, कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और किसानों के मुद्दे पर भाजपा की सरकार को जमकर कोसा। रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला भी जलाया।
नगर में आंदोलन को देखते हुए बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय से तहसील गेट तक पुलिस और प्रशासन के अफसर मुस्तैद रहे। करीब साढ़े ग्यारह बजे जिलाध्यक्ष डा.दिलीप यादव, पूर्व विधायक गजाला लारी, एमएलसी रामसुंदर दास, पहलवान रामश्रय यादव के अगुवाई में कार्यकर्ता तहसील के लिए निकले। सपाइयों की भीड़ को देखकर एसडीएम सदर सौरभ कुमार और सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने तहसील गेट को बंद करा दिया। इसके कारण तहसील के अंदर पहुंच कर प्रदर्शन करने की मंशा पर पानी फिर गया। गेट पर ही सपा नेता धरने पर बैठ गए। सपा नेताओं ने करीब एक घंटे तक प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। सपा नेताओं ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली कर सपा को हराया गया है। सरकार की गलत नीति के कारण किसानों को उपज का न्यूनतम मूल्य नहीं मिल रहा है।महंगाई रोकने, रोजगार दिलाने प्रदेश सरकार विफल है। पुलिस सपा नेताओं का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व एमएलसी जेपी जायसवाल, अशोक सिंह कुशवाहा,परवेज आलम,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा बृजेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल यादव , हृदयनारायण जायसवाल, रामप्यारे यादव पूर्व चेयरमैन डीसीबी, दशरथ मौर्य , उमेश नारायण शाही, इस्माइल अंसारी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव बबलू, मनीष सिंह , अरविंद साहनी एडवोकेट, विजय प्रताप यादव, तेज प्रकाश जायसवाल, विजय प्रताप मणि डब्लू, बांकेलाल यादव,श्याम बहादुर भारती, ब्लाक अध्यक्ष मुनिवर मिश्रा,पंकज वर्मा,वीरेंद्र यादव,प्रभुनाथ यादव, रामाधार यादव,रामनागेन्द्र यादव,मोहन गुप्ता,व्यास यादव,अशोक यादव पूर्व चैयरमैन,अशोक मद्देशिया, सुदर्शन चौरसिया, रमाशंकर यादव ,उमाशंकर यादव, धर्मवीर गुप्ता, प्रेमप्रकाश यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, अजय यादव ,कैलाश पति सैथवार, प्रभात यादव,राजेश यादव , सोनी गुप्ता , संजय मल्ल, नन्दलाल पासवान ,जितेन्द्र यादव, प्रेम शाह , सुदर्शन चौरसिया ,पंकज प्रताप चौरसिया, डॉ लतीफ खां, कमलेश पांडेय, जय श्री यादव , सुदामा गोंड सदस्य जिला पंचायत, हुसैन अहमद, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना में बैठने के लिए तू-तू, मैं-मैं
देवरिया। धरनास्थल तहसील गेट पर पहुंचे एक युवा सपा नेता आगे बैठने के लिए लपके तो यह दूसरे सपा नेता को नागवार लगा। दोनों के बीच जिम्मेदार पदाधिकारियों के सामने करीब पांच मिनट तक तू-तू, मैं-मैं होती रही। कुछ समय के लिए दूर खड़े सपा नेताओं को लगा कि पुलिस से नोकझोंक हो रही है तो शोर मचाने लगे। बाद में जब पता चला दोनों नेताओं के बीच का मामला है तो शांत हो गए।
रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान खजुहा चौराहे पर सीएम का प्रतीकात्मक पुतला सपाइयों ने जलाया और केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय को दिया। कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में सपा कार्यकर्ताओं का जुटे और सपा नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में खजुहा चौराहे पर पुलिस प्रशासन को चमका देकर सीएम का पुतला जलाया। सतासी इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण खोखा सिंह, पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, सीताराम यादव, अभिषेक यादव सतीस, साधु यादव के नेतृत्व में सपाई नारेबाजी करते तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर रामसेवक यादव, धर्मपाल सिंह सोनू, मुन्ना यादव, रामकेवल यादव, सिंकदर यादव, विजय यादव, हरेंद्र सिंह त्यागी, अविनाश यादव,रामगोविंद यादव, विमलेश चौहान,सुभाष चंद मद्धेशिया आदि मौजूद रहें।
बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के बाद तहसील पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी, संतोष यादव, विजय रावत, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गेनालाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, गुंजन यादव, हरेराम चौधरी, अब्दुल खालिक, अजय यादव बहुगुणा, ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव, चंद्रिका प्रसाद निषाद, विकास यादव, इमामुद्दीन खान, गोपी यादव, बेचूलाल चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, अंबिका यादव, अमरजीत यादव, देवेंद्र यादव, अतुल कुमार चौहान, कृष्ण प्रताप सिंह, वशिष्ठ यादव, अनिल गोस्वामी, कमलेश यादव, नागेंद्र कुशवाहा, विकास विश्वकर्मा, मोहम्मद अकरम, गजानंद विश्वकर्मा, रवींद्र आदि मौजूद रहे।
प्रदर्शन को लेकर एसडीएम संजीव कुमार यादव और सीओ देव आनंद के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस सहित भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।
भाटपाररानी में विधायक डॉ.आशुतोष उपाध्याय के प्रतिनिधि अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। तहसील पहुंचकर 16 सूत्री ज्ञापन एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला को सौंपा। इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण खरवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव, रविंद्र कुशवाहा, अनिल यादव अध्यक्ष प्रधान संघ, मदन राय, सीताराम यादव, कुलेश मिश्र, आदित्य सिंह मोनू, डॉ.केके मिश्र, शहाबुद्दीन, अरुण यादव, कौशल किशोर यादव, लाल बहादुर यादव, रामबली यादव, ममता तिवारी, पप्पू तिवारी, लालचंद राजभर, अनूप यादव, राजू सिंह, इसहाक, अरुण यादव, मुकेश यादव, अशोक, रविंदर, हरकेश, विंध्याचल, सुरेश, नसीम अहमद, गुड्डू मिश्रा, हरीश चंद्र तिवारी, तबरेज आलम, अनिल गुप्ता, ग्राम प्रधान शहाबुद्दीन, तुफैल अंसारी, राकेश कुमार शर्मा, गौतम, प्रेम सागर यादव, मनोज राय, गुड्डू यादव, अनिल सिंह, भालचंद यादव प्रधान, रामा यादव, मैनेजर यादव आदि शामिल रहे।
चुनाव में प्रशासन ने भाजपा के एजेंट की तरह काम किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डाकबंगला से तहसील तक विरोध प्रदर्शन किया। तहसील गेट पर सभा के बाद राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र एसडीएम गुंजन द्विवेदी को सौंपा।

कार्यकर्ता डाकबंगले जुटे। यहां हाथों में तख्तियां लेकर चुनाव में हुई धांधली समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए तहसील गेट पहुंचे। यहां पूर्व विधायक सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रशासन ने भाजपा के एजेंट की तरह काम किया है। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि सपाइयों पर जुल्म करना बंद कर दे। ओपी यादव ,पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, विजय लक्ष्मी गौतम, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरज यादव,शुभ नरायण, श्यामदेव यादव, कपिलदेव प्रसाद, मालवीय प्रसाद निर्मल, राणा प्रताप गोंड़, अशोक यादव, भीम सिंह, मंजूर आलम, श्याम बहादुर सिंह, चंद्रदेव यादव, ध्रुव कुमार गुप्त, साहू विशाल गुप्त, मारूफ अंसारी, मुसा रजा लारी, जैनुल अख्तर, राम नरायण यादव, राम प्रकाश यादव, मेराज अब्दुल्लाह, अवधेश यादव, मैनेजर यादव, सुभाष यादव, दीनानाथ राजभर, अजीत कुमार अंजान, संतोष कुमार यादव, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed