{"_id":"615b46ed8ebc3eb343174c8b","slug":"protest-lakhimpur-khiri-deoria-news-gkp4117382127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस, सपा और किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस, सपा और किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सुभाष चौक पर सपा कार्यकर्ताओ ने दिया धरना ।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस, सपा और किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन
जिले भर में तीन महिलाओं समेत 109 को लिया गया हिरासत में, कई स्थानों पर पुलिस से धक्का-मुक्की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लखीमपुर खीरी में किसानों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के समर्थकों के बीच रविवार को हुए हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत से सोमवार को विपक्ष सड़क पर उतर आया। कांग्रेस, सपा, वामदलों और किसान यूनियन ने जिले में विभिन्न स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किया। नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने पर गुस्सा और बढ़ गया।
शहर के कचहरी चौराहे और सुभाष चौक पर सड़क जाम कर सपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देवरिया, सलेमपुर, बरहज सहित कई स्थानों पर सपा नेताओं एवं पुलिस में धक्का मुक्की भी इस दौरान हुई। पूरे जिले में तीन महिलाओं समेत विभिन्न दलों के 109 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सभी को देर शाम निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
नगर में सपा नेताओं ने शहर के सुभाष चौक पर सदर एसडीएम को सौरभ सिंह को ज्ञापन दिया। वहीं कचहरी चौराहे पर रामपुर कारखाना की पूर्व विधायक गजाला लारी, उमेश शाही, व्यास यादव, विजय प्रताप मणि त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, संगम यादव आदि धरने पर बैठ गए। सड़क जाम कर रहे नेताओं को सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी और एसडीएम ने जाम हटाने के लिए कहा लेकिन सपा नेता उनकी बातों को अनदेखी कर दिए। इस पर पुलिस ने धरना देर रहे सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। सुभाष चौक पर धरना दे रहे पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद, गुंजन यादव, बेचू लाल चौधरी, इलाहाबाद छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, राजन यादव, राम सेवक यादव, हंसनाथ यादव, राजेश निषाद, ह्दयानारायण जायसवाल, दया शंकर निषाद आदि सपा कार्यकर्त्ताओं को पुलिस हिरासत में लेेकर पुलिस लाइन लेकर चली गई।
विज्ञापन
बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, पीडी तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता तहसील पर पहुंचे और प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, संतोष यादव, राजेश यादव, विक्रांत त्रिपाठी, राजन गुप्त, गोपी यादव, विकास यादव, शुभम, अंकित, अभितोष, वीरेंद्र सोनकर, अजीत प्रसाद, इंद्रजीत यादव, राजेश निषाद, रमाशंकर भुर्जी, जितेंद्र यादव, रामप्रकाश यादव, अमित यादव, अजय यादव, गोलू कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर लवरछी बाइपास पर विजय रावत के नेतृत्व में पहले से अनशन पर बैठे कार्यकर्ता घटना को लेकर काफी उग्र हो गए। जहां भारी मात्रा में पुलिस फोर्स पहुंच गई। वर्दीधारियों को देख कार्यकर्ता चूड़ियां फेंक प्रदर्शन किया।
रुद्रपुर के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लेने से गुस्साए सपाइयों ने प्रदीप यादव के नेतृत्व में बस स्टेशन पर सड़क जाम कर दी। इससे चारों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय और सीओ अंबिका प्रसाद ने धरना दे रहे लोगों को किनारे हटने को कहा। न मानने पर पुलिस और सपाइयों में झड़प होने लगी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हल्का बल प्रयोग कर प्रदीप यादव, रामकेवल यादव, बृजमोहन मुन्ना यादव, चंद्रिका निषाद समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मिश्र ने कहा कि सड़क जाम किए लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
पड़री बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव धीरेंद्र यादव ने सोमवार को पड़री बाजार मे कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद परिवार से मिलने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री को हिरासत में लेकर योगी सरकार ने निदंनीय कार्य किया है। यह गिरफ्तारी से प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेता चुप नही बैठेंगे। अब सरकार की उलटी गनती शुरू हो गई है। इस दौरान सौरभ सिंह, अंबिका यादव, खुर्शीद अंसारी, विवेक सिंह यादव, जोगिंदर यादव, मंटू चौहान, अजय यादव आदि मौजूद रहे।
सलेमपुर और मईल के प्रतिनिधियों के अनुसार, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव के नेतृत्व में सोमवार को बस स्टैंड पर सड़क जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। इससे एक घंटे तक सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। इसको लेकर सपा नेताओं व पुलिसकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस के आगे सपाइयों का एक नहीं चली और हिरासत में लेकर कोतवाली गई। यहां से ओपी यादव, पूर्व विधायक सुरेश यादव, मनबोध प्रसाद, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरज यादव, अशोक यादव, प्रज्ञा चौधरी, मिथिलेश यादव, पंकज श्रीवास्तव, धनंजय यादव, सुरेंद्र यादव, चंद्रपाल यादव व प्रदीप यादव समेत 36 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जा गया।
वहीं मईल में सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र चौधरी के नेतृत्व मे मईल चौराहे पर सपा कार्यकर्ता भागलपुर मईल मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मईल प्रमोद कुमार सिंह को राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सौंपा। जिसमें मृत किसानों के परिवार को दो करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी, दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस दौरान बासदेव यादव, तारकेश्वर राही, रविकेश चौधरी, अदालत हुसैन, कल्पनाथ साहनी सुरेन्द्र यादव, करमचंद, दिनेश, सतीश खरवार, अरविंद, गुलाटी चौधरी, राम औतार, रामदुलारे बृजेश, राम जी चौधरी, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।
मंत्री को बर्खास्त किया जाए, पीड़ितों को मिले मुआवजा
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर मृतक किसानों को परिवार एक-एक करोड़ की धनराशि मुआवजे के रूप में देने की मांग की। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि केंद्रीय राज्य गृह मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए। इस दौरान ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी, कमलेश चौरसिया, विजय जुआठा, कृष्ण बिहारी दुबे, चंद्रदेव, अभिषेक कुमार राम, सदानंद यादव, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। सपा के जिला महासचिव मुराद अली बेग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान आनंद प्रकाश चौरसिया, अनिता, राजेश, कमरून, कलक्टर शर्मा, नथुनी कुशवाहा आदि मौजूद रहे। उधर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक कर मंत्री पुत्र पर किसानों की हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, जिला महासचिव शिवदत्त पाठक, सुरेश सिंह यादव, अवधेश सिंह, अमित रंजन श्रीवास्तव, पवन यादव, विनय पाठक, प्रदीप ठाकुर, अखिलेश प्रताप तिवारी, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों को न रोक सकी पुलिस
देवरिया। लखीमपुर खीरी मामले में मृत किसानों के परिवार वालों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने से कांग्रेसी नाराज हो उठे। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय से किसानों के हत्यारों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर जुलूस निकाला। सुभाष चौक पहुंचने पर पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों के कड़े तेवर के चलते पुलिस उन्हें रोक न पायी। बाद में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। प्रदर्शन में प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव, शहर अध्यक्ष आनन्द श्रीवास्तव सोनू, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, दीनानाथ भारती, भागीरथी प्रसाद, जयदीप त्रिपाठी, जुलेख़ा खातून ,विजय शेखर मल्ल रोशन, भरत मणि त्रिपाठी ,नागेन्द्र शुक्ला, विजय बहादुर सिंह, मुकुंद भास्कर मणि, दीनदयाल प्रसाद, संदेश यादव, जवाहर चौहान, नीलेश त्रिपाठी,ज्ञानेंद्र मणि, सुबास राय, अमित गौतम, सत्यप्रकाश मणि, मुजफ़्फ़र हुसैन मंसूरी, मधु शर्मा, निर्मला वर्मा, कृष्णचंद दीक्षित, रीता देवी, लालसाहेब यादव, जनार्दन कुशवाहा, राशिद अंसारी, आलोक त्रिपाठी, अमूल्य रत्न मणि, रमाशंकर यादव,विवेक मिश्रा सन्नी, विजय शंकर मिश्र,मनोज मणि,रामाशीष साहनी,उपेन्द्र कुमार,महेंद्र अम्बेडकर,मु आरिफ,मार्कण्डेय मिश्र,चंद्रमोहन पाण्डेय,दयाशंकर द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।
भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार, यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। इस दौरान जगन्नाथ यादव, देवांग कश्यप, जावेद अख्तर, बलवंत यादव, जितेंद्र कुमार, सुनील यादव, मुन्ना शर्मा, राजेश कुशवाहा, ओमकार यादव, इंदल यादव, जितेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, गुलाबचंद, विकास, थानेश्वर साहनी ,त्रिभुवन यादव, मीनू कुमार, आशुतोष कुमार ,शैलेश यादव आदि मौजूद रहे।
माकपा ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। माकपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कार्यकर्ता क्षेत्रीय कमेटी के नेतृत्व में नगर के गांधी चौक पर जुटे और लखीमपुर की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। तहसील में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रामाश्रय को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रेमचंद यादव व हरेकृष्ण कुशवाहा ने किया। इस दौरान सुशील यादव, कामरेड शिव शंकर यादव, रामछठू चौहान, राम कुशवाहा, सन्नी कुमार, राहुल कुमार, राकेश कुमार, रामचंद्र खरवार, बलविंदर मौर्या, कॉमरेड अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
कैंडल मार्च निकालने आईं पूर्व विधायक को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। लखीमपुर खीरी की घटना और सपा सुप्रीमो हिरासत में लेने से नाराज सपाई नगर में कैंडल मार्च और धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में थे। इसकी जानकारी होने पर प्रशासन सतर्क हो गई और घेरा बंदी शुरू कर दी। थोड़े ही देर में स्थानीय पुलिस के अलावा खामपार सहित भारी फोर्स बल छोटी गंडक नदी के पक्के पुल पर जुट गई। शाम करीब साढ़े चार बजे सपा की पूर्व विधायक गजाला लारी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंची। तभी पहले से तैयार उपजिलाधिकारी सलेमपुर के नेतृत्व में पुलिस ने पूर्व विधायक समेत सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस से सपा नेताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। उपजिलाधिकारी गुंजन द्विवेदी ने पूर्व विधायक को गाड़ी में बैठाकर सलेमपुर स्थित उनके आवास पर ले गईं। इसकी जानकारी पर पूर्व विधायक के आवास पर सपा नेताओं की भीड़ जुटने लगी। इसको देखते हुए प्रशासन ने सभी को आवास में ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान विधानसभा प्रभारी प्रभुनाथ यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाशंकर यादव, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, विवेक रंजन यादव, पंकज चौरसिया, अनिरुद्ध यादव,पवन प्रधान, श्यामबहादुर भारती, राणा प्रताप गोड़, शुभम पांडेय, अखिलेश यादव,अंकित यादव,संजीव यादव,रामप्यारे यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे। इस बाबत सीओ भाटपाररानी पंचमलाल ने कहा कि सपा की ओर से कैंडल मार्च और धरना प्रदर्शन की सूचना मिली थी। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। पूर्व विधायक को हिरासत में लेने के बाद उनके आवास पर छोड़ा गया है।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। संवाद- फोटो : DEORIA