फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Protest demanding withdrawal of UGC Act

Deoria News: यूजीसी एक्ट वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 12 Feb 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 12 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Protest demanding withdrawal of UGC Act
रुद्रपुर। सवर्ण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यूजीसी बिल वापस लेने की मांग को लेकर रुद्रपुर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देवरिया में 16 फरवरी को प्रस्तावित महापंचायत में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की अपील की। संघर्ष समिति के नेता रवि प्रकाश मिश्रा छोटू ने कहा कि यूजीसी बिल को लेकर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में गंभीर चिंता बनी है। यह बिल समाज में विघटन पैदा करने वाला बिल है। सरकार को बिल वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा। देवरिया में 16 फरवरी को संघर्ष समिति की ओर से महारानी चंडिका छात्रावास में महापंचायत बुलाई गई है। इस पंचायत में उच्च न्यायालय के टिप्पणियों के आलोक में सभी वर्गों को समान संरक्षण सुनिश्चित करने, प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष जांच का अवसर देने और यूजीसी बिल में व्याप्त खामियों को लेकर आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर राजेश त्रिपाठी, बृज बिहारी पांडेय, सत्य प्रकाश सिंह, मंतोष तिवारी, घनश्याम पांडे, विकास मणि त्रिपाठी, राजेश मणि, अभिषेक सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed