फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest by congress

कांग्रेस, धनगर समाज ने किया जल सत्याग्रह

Sun, 31 May 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
protest by congress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी/रामपुर कारखाना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के गिरफ्तारी से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने जल सत्याग्रह कर सरकार की नीतियों को कोसा। इस दौरान प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप भी लगाया गया।
रविवार को भटनी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के जलपा माता मंदिर परिसर में बैठक की। इसके बाद नेताओं ने छोटी गंडक नदी में घंटों जल सत्याग्रह कर प्रदेश सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के गलत नीतियों से आम-जनमानस परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी का बदला जनता भाजपा सरकार से लेगी। इस दौरान सुयश मणि, भरथ मणि, जयदीप त्रिपाठी, विजयशेखर उर्फ रोशन मल्ल, आजाद अहमद, राजेश रौनियार,त्रिलोकी नाथ तिवारी,डॉ सत्य नारायण शर्मा,तारकेश्वर नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार, धनगर समाज के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल की अगुआई में कमधेनवा छोटी गंडक नदी में दो घंटे तक जल सत्याग्रह किया। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को रिहा करने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अजय कुमार लल्लू के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। जल सत्याग्रह करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश प्रजापति, हीरा चौरसिया, असगर अंसारी, भोला प्रसाद, श्यामदेव, असलम अली, खुर्शीद आलम, शैलेश विश्वकर्मा, मास्टर साहनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed