{"_id":"639621742defa16c5247697c","slug":"protest-against-raid-of-gst-team-salempur-news-gkp460527644","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धड़ाधड़ प्रतिष्ठान बंद कर खिसक लिए दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धड़ाधड़ प्रतिष्ठान बंद कर खिसक लिए दुकानदार
विज्ञापन
बरहज के मईल में जीएसटी टीम द्वारा छापेमारी की सूचना पर बंद दुकानें संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धड़ाधड़ प्रतिष्ठान बंद कर खिसक लिए दुकानदार
भलुअनी में जीएसटी टीम द्वारा जांच करने की वायरल हुई थी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/मईल। नगर-क्षेत्र में रविवार की दोपहर अचानक दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। दुकानदार खिसक लिए। प्रतिष्ठानों के अचानक बंद हो जाने के कारण दूर-दराज से सामान की खरीदारी करने आए ग्राहक सोचने पर विवश हो गए। हालांकि, जीएसटी टीम के डर से शाम तक दुकानें नहीं खुली थीं।
नगर में दोपहर में बाजार में अच्छी-खासी चहल-पहल थी। लोग दुकानों में खरीदारी कर रहे थे। इसी बीच भलुअनी में जीएसटी टीम द्वारा दुकानों की जांच करने की सूचना फैल गई। जानकारी होते ही दुकानदार आनन-फानन ग्राहकों को बाहर कर प्रतिष्ठानों के शटर गिराने लगे। अचानक दुकानों के बंद होने और दुकानदारों के खिसक लेने से ग्राहक परेशान हो गए।
दूसरी ओर मईल चौराहे पर सुबह नौ बजे दुकान खुलते ही जीएसटी टीम की ओर से छापेमारी किए जाने की अफवाह फैल गई। इसके कारण दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पिछले करीब तीन दिनों से नगर सहित भलुअनी, करुअना, गड़ेर, सोनाड़ी, कपरवार, भागलपुर, बरांव आदि क्षेत्रों में दुकानदारों में जीएसटी टीम की सक्रियता को लेकर खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन
फोटो समाचार
जीएसटी के नाम पर नहीं रुका उत्पीड़न तो चुप नहीं बैठेंगे व्यापारी
उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में लिया गया निर्णय, छापेमारी का विरोध जारी रखने का लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। उद्योग व्यापार मंडल की रविवार को नगर में हुई बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे-छापेमारी के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि यदि उनका उत्पीड़न नहीं रुका तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि भाजपा सरकार जीएसटी के नाम पर उन व्यापारियों का भी उत्पीड़न कर रही है, जो इस दायरे में नहीं आ रहे हैं। बिना नोटिस जारी किए जांच की जा रही है। यह नियम विरुद्ध है। अगर इस पर लगाम नहीं लगी तो 15 दिसंबर के बाद अधिकारियों का पुतला दहन किया जाएगा।
संजय पांडेय ने कहा कि यह सरकार व्यापारी वर्ग को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। हरिश्चंद्र जायसवाल ने कहा कि सरकार को टैक्स चोरी करने वालों को पहले चिन्हित कर कार्रवाई करनी चाहिए। सभी व्यापारियों को एकजुट होने की आवश्यकता है। बैठक को बसंत जायसवाल, अनिल वर्मा, अभिजीत गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, प्रदीप कुमार वर्मा, शंभू वर्मा, मेवालाल, जाबिर खान, बबलू पांडेय, आदि ने संबोधित किया।
दुकानें बंद कर संघर्ष की दी चेतावनी
बघौचघाट। जीएसटी अधिकारियों के लगातार छापेमारी से तंग व्यापारियों ने तरकुलवा कस्बे में प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। व्यापार मंडल तरकुलवा के नेतृत्व में यहां के व्यापारियों ने रविवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल व्यापारियों का उत्पीड़न बंद कराने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान व्यापार मंडल तरकुलवा के अध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, युवा अध्यक्ष विशाल जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, मंटू जायसवाल, प्रदीप अग्रवाल, बृज बिहारी गुप्ता, विनय कुमार नायक, सतीश जायसवाल आदि ने नारेबाजी की। संवाद
जांच करने पहुंची टीम का किया विरोध
गौरी बाजार। नगर में रविवार को दोपहर बाद जांच करने पहुंची स्टेट जीएसटी टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। भनक लगते ही उपनगर की अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। देर शाम तक टीम के सदस्य एक दुकान में सामान का मिलान करने में व्यस्त रहे। शाम चार बजे छह सदस्यीय जीएसटी टीम जयंत सिंह, सरोज श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनगर की एक दुकान पर पहुंची और जांच में जुट गई। भनक लगते ही उपनगर की अधिकांश दुकानें बंद हो गईं। व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध किया। सड़क पर भीड़ बढ़ती देख मौके पर पहुंची पुलिस यातायात व्यवस्था को लेकर चौकन्नी रही। टीम के सदस्य देर शाम तक दुकान के सामान व रसीद का मिलान करते रहे।संवाद