फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest against electricity department

विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया

Sat, 16 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 16 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
विद्युत समस्याओं को लेकर फूलन सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील में जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं की गई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम गिरिजेश चौधरी को दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य मार्ग से नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
गोपाल निषाद ने कहा कि विद्युत विभाग गरीब और कमजोर लोगों को एक केबी लोड के बजाय दो केबी का लोड दे रहा है, जो सरासर अन्याय है।
सीता राम यादव ने कहा कि विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी बिलिंग एजेंसी के माध्यम से कमीशन लेकर जनता को लूट रहे है।
बिना मीटर देखे ज्यादा यूनिट का बिल देकर बाद में ठीक करने के नाम पर ज्यादा रकम वसूल रहे है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 15 दिनों के भीतर अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सत्यराम यादव, कोदई सोनकर, संतोष चौहान, राजेश निषाद, आजाद अंसारी, बृजमोहन साहनी ईश्वर चंद्र निषाद, योगेन्द्र गोंड, ओम प्रकाश चौहान, हरी निषाद, प्रभु नारायण पांडेय, बबलू निषाद, अशोक जायसवाल, वीरेंद्र निषाद, नंदलाल निषाद, मुन्ना राजभर, सुरेश पासवान, पवन सोनकर, कमल कुशवाहा, हंसा राजभर, लव कुश प्रसाद, गुलाब यादव, सुनील चौहान, सुभाष बरनवाल, धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed