फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   project

नियत समय पूरा होने के बाद भी अधूरी हैं 70 से अधिक परियोजनाएं

Tue, 16 Nov 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
project
नियत समय पूरा होने के बाद भी अधूरी हैं 70 से अधिक परियोजनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नियत समय पूरा होने के बाद भी देवरिया-कुशीनगर जिले में कुल 70 से अधिक परियोजनाएं अधूरी हैं। इसमें से कुछ ऐसी भी हैं जिनके निर्माण की अवधि तीन साल पहले पूरी चुकी है। फिर भी काम अधूरा है। समीक्षा बैठकों में जनप्रतिनिधियों से मिली फजीहत के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कार्रवाई की तैयारी में हैं। इस मामले में अब तक देवरिया व कुशीनगर जिले की 41 फर्मों को अब तक नोटिस दिया जा चुका है। यह हाल तब है जब विधानसभा चुनाव नजदीक है। बावजूद इसके निर्माण कार्यों की रफ्तार अभी भी सुस्त है।
अधीक्षण अभियंता कार्यालय में देवरिया-कुशीनगर जिले में निमार्णाधीन परियोजनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। निर्माण का समय पूरा होने के बावजूद परियोजना अधूरी रखने वाले फर्मों को चिह्नित कर नोटिस तैैयार किया जा रहा है। दोनों जिलों के अब तक 41 फर्मों के खिलाफ नोटिस जारी हो चुका है। खरोह बार्डर से देवरिया होकर सलेमपुर जाने वाले फोरलेन का निर्माण मई 2018 में ही पूरा होना था। शासन ने मार्च 2016 में निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी दी थी। खरोह बार्डर से मुसैला तिराहा 29 किमी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड व मुसैला से सलेमपुर तक 19 किमी सड़क का बनवाने की जिम्मेदारी निर्माण खंड को मिली है। तीन साल अधिक गुजर जाने के बाद भी जगह-जगह फोरलेन अधूरा है। एसई कार्यालय में की जा रही परियोजनाओं की पड़ताल में अब तक पीडब्लूडी प्रांतीय खंड देवरिया की 17 व निर्माण खंड की तीन परियोजनाएं निर्माण की अवधि पूरी होने के बावजूद अधूरी मिली हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर में 21 फर्मों के खिलाफ जारी हुआ नोटिस
कुशीनगर जिले में निर्माण की अवधि पूरी होने के बावजूद 21 परियोजनाओं का निर्माण अधूरा मिलने पर संबंधित फर्मों को नोटिस जारी किया गया है। परियोजनाओं की पड़ताल अभी जारी है। तीन दिन के भीतर और फर्मों को नोटिस दिया जाएगा। यहां बरवां रतनपुर नौगावा महेश्वर मार्ग के विशेष मरम्मत के साथ सीसी रोड एवं नाली निर्माण, कुस्महा विजयपुर मार्ग से गोविंदपुर रउफ टोला संपर्क मार्ग, लक्ष्मीगंज रामबाग से सियरहां संपर्क मार्ग का नवनिर्माण, लौगरापुर पचखेड़ा स्थान से महुआडीह बैतौली संपर्क मार्ग, दुदही ब्लाक में केएसटी से पर्वत छपरा-भोकरिया संपर्क मार्ग, फलवा पट्टी से नहर पटरी होते हुए गुरमिया तक संपर्क मार्ग आदि का निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से दुश्वारियां झेल रहे राहगीर
लंबे समय से सड़क परियोजनाएं अधूरी होने के कारण राहगीरों को दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। कहीं ठेकेदारों ने गिट्टी गिराकर छोड़ दिया है तो कहीं बीच-बीच में काम अधूरा है। सड़क पर निर्माण कार्य के सूचना पट्ट तक गायब हो गए हैं। इसके चलते राहगीर दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं।

देवरिया-कुशीनगर जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी ली रही है। दोनों जिलों में करीब 70 परियोजनाएं निर्माण की अवधि पूरी होने के बावजूद अधूरी हैं। इस संबंध में संबंधित 41 फर्मों को नोटिस दिया गया है। शीघ्र निर्माण पूरा नहीं कराने पर अनुबंध में निहित शर्तों की मुताबिक नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- जीएस वर्मा, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed