फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   programme in deoria mahotsaw

देवरिया महोत्सव: भक्ति प्रहर में 11 बटुकों और आचार्यों ने कराया गणपत्यथर्वशीर्ष का पाठ

Mon, 05 Feb 2024 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
programme in deoria mahotsaw
देवरिया महोत्सव स्थानीय कलाकारो ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।संवाद
फाेटो है।
विज्ञापन

सीएमओ बने यजमान, विधि-विधान से कराया नौ दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर स्थित चीनी मिल मैदान में रविवार को नौ दिवसीय देवरिया महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। प्रातः वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणपति आराधना में 11 आचार्यों और गुरुकुल के बटुकों ने अर्चन-वंदनपूर्वक 121 गणपत्यथर्वशीर्ष का पाठ किया। पहले दिन के प्रधान यजमान सीएमओ डॉ. राजेश झा सपत्नीक रहे। पहले दिन लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन और आरती कर आचार्यों का आशीर्वाद लिया। आचार्य पंडित घनश्यामानंद ओझा, पंडित श्रीप्रकाश मिश्र, पंडित सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी और पंडित नर्वदेश्वर पांडेय ने वैदिक मंत्रों के साथ विधिवत पूजन कराया। व्यवस्था व संयोजकत्व डॉ. सौरभ श्रीवास्तव का रहा।
विज्ञापन

पूजन कार्यक्रम के दौरान डीसीपीएम राजेश गुप्ता, कमलेश्वर राय, विश्वनाथ मल्ल, नितीश राय, डबलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पांच फरवरी को प्रातः आराधना के प्रधान यजमान जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी, स्टाॅल
देवरिया महोत्सव के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से कुल 42 स्टाॅल लगाए गए हैं। इनके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में आमजन को जागरूक किया जा रहा है। जिन विभागों ने प्रदर्शनी लगाई है, उनमें कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, जीएसटी, बाल विकास एवं पुष्टाहार, रेडक्रॉस सोसायटी, श्रम विभाग, उद्यान विभाग, पंचायती राज विभाग, नेडा, स्वयं सहायता समूह, बेसिक शिक्षा विभाग, लखपति दीदी आदि शामिल हैं।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
देवरिया महोत्सव के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। परियोजना निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि 240 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं 70 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। उपयुक्त एनआरएलएम आलोक पांडेय ने स्वयं सहायता समूह के विषय में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की ओर से मूंज से सजावटी सामान, गाय के गोबर से विभिन्न प्रकार की सामग्री बनाई जा रही हैं, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। बीसी सखी सहित विभिन्न समूहों की 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति, बांधा समा
देवरिया महोत्सव का प्रथम दिन स्थानीय कलाकारों के नाम रहा। जनपद के कलाकारों ने अपने सुरमयी गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। माटी के लाल मोहन शर्मा व टीम ने भजन प्रस्तुत किया।
गायक बिजेंद्र सिंह ने लोकगीत प्रस्तुत किया। बच्चू शुक्ला ने सूफी गीत की प्रस्तुति दी। सलोनी विश्वकर्मा एवं चंद्रेश जायसवाल ने भोजपुरी गीत की प्रस्तुति दी। श्वेता विश्वकर्मा ने पूर्वी गीत का गायन किया।

इनके अलावा प्रीति तिवारी, प्रियांशी गुप्ता, अमन कुमार, अमन विश्वकर्मा, अक्षरा सिंह, आलोक श्रीवास्तव महादेव, अनुराधा बरनवाल, शुभम पांडेय, रोहित यादव ने अपने गीतों से शाम को संगीतमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed