फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Process for determining exam centers for the income-based scholarship examination has begun.

Deoria News: आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू

Mon, 19 Oct 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 19 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Process for determining exam centers for the income-based scholarship examination has begun.
देवरिया। जिले में आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परीक्षा केंद्रों का परीक्षण कर रहा है। इसके बाद केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिले भर के विद्यालयों से 2243 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। परीक्षा एक नवंबर को प्रस्तावित है।
विभाग ने परीक्षा के लिए जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त और राजकीय इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से स्कूलों के परीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि, केंद्र निर्धारण के दौरान पीईटी परीक्षा रोड़ा बन गई है। जिले में एक नवंबर को ही पीईटी परीक्षा है। इसके लिए जिला मुख्यालय के सभी अशासकीय सहायता प्राप्त और राजकीय इंटर कॉलेज को विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मुख्यालय पर कोई विद्यालय खाली नहीं है। इसके चलते तहसील मुख्यालय पर सरकारी और एडेड कॉलेज की तलाश की जा रही है। विभाग की कोशिश है कि मुख्य मार्गों के के किनारे के विद्यालय ही केंद्र बनाए जाएं, जिससे छात्र-छात्राओं को आने जाने में सहूलियत रहे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed