फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   problem of water cooler

Deoria News: मरीज व तीमारदारों के लिए कम पड़ रहे वाटर कूलर

Sat, 25 May 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 May 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
problem of water cooler
देवरिया मेडिकल कॉलेज के नए ओपीडी परिसर में लगे वाटर कूलर पर पानी के लगी भीड़।संवाद
- पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मरीज व तीमारदारों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


अतिरिक्त पैसा खर्च कर खरीद रहे हैं पानी
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। देवरिया मेडिकल कॉलेज में लगे वाटर कूलर इस भीषण गर्मी में मरीजों और तीमारदारों की की पूरी प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं।
इस समय गर्मी और उमस के कारण मेडिकल कॉलेज में हर रोज चार से पांच हजार मरीज और तीमारदार आ रहे हैं। मेडिकल काॅलेज का आलम यह है कि यहां पर हर जगह मरीज व तीमारदारों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। मरीज व तीमारदारों को पर्ची के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर घंटों लाइन में लगने के बाद पर्ची मिलती है। फिर मरीज ओपीडी से लेकर पैथाेलॉजी विभाग में लाइन में लग कर इलाज के बाद दवा काउंटर तक पहुंचते हैं।
उस समय तक दोपहर हो गई रहती है। इस तपती दोपहरी और चिलचिलाती धूप व गर्मी से परेशान मरीज व तीमारदार पानी के लिए परेशान दिखते हैं। फिर वाटर कूलर तक पहुंचते हैं। जहां या तो वाटर कूलर खराब दिखता है। पानी धीरे-धीरे गिरता है। फिर वह भाग कर नई ओपीडी की तरफ आते हैं। जहां वाटर कूलर पर पानी के लिए लोग धक्का-मुक्की करते नजर आए।
विज्ञापन

वार्ड में लगे वाटर कूलर सही नहीं होने के कारण वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन भी पानी के लिए नीचे आते हैं। वाटर कूलर पर भीड़ देखकर तीमारदारों को बोतल का पानी खरीदना पड़ता है। बगही विशुनपुर निवासी प्रियांशु सिंह इलाज के लिए पिता के साथ आए। प्यास लगने पर वाटर कूलर पर पहुंचे, लेकिन खराब होने के कारण लौटना पड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज कराने आए राउतपार अमेठिया निवासी राजन सिंह ने बताया कि इमरजेंसी के बगल में लगा वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है। ओपोडी के ऊपर वार्ड में लगा वाटर कूलर खराब पड़ा है। इस भीषण गर्मी में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को पानी की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।

कोट

बड़ा कूलर लगाने की प्रकिया चल रही है। परिसर में जो कूलर खराब है उनकी मरम्मत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मरीज व तीमारदारों शीघ्र शुद्ध पीने का पानी मिलेगा।
-डॉ. एचके मिश्र, सीएमएस मेडिकल कॉलेज देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed