फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   priyanka secure first rank in phd

इंजीनियरिंग कॉलेज में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की टॉपर बनी प्रियंका दुबे

Wed, 09 Dec 2020 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
priyanka secure first rank in phd
इंजीनियरिंग कॉलेज के पीएचडी प्रवेश परीक्षा की टॉपर बनी प्रियंका दुबे
विज्ञापन

सलेमपुर। लार ब्लॉक के पटनेजी गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य शिवाकांत दुबे की पौत्री व अजय दुबे की पुत्री प्रियंका दुबे मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर की ओर से आयोजित पीएचडी भौतिक विज्ञान प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। इससे इलाके के लोगों में हर्ष है। प्रियंका मझौली सहजौर भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजय दुबे की भतीजी हैं।

प्रियंका ने हाई स्कूल व इंटर की शिक्षा सेंट्रल एकेडमी गोरखपुर व स्नातक व एमएससी की शिक्षा गोरखपुर विश्व विद्यालय से की है। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि बेटियां आज किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। विधायक काली प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र व हम सबके लिए गौरव की बात है। भाजपा नेता बृजेश दुबे ने कहा कि यह हम सबके लिए सम्मान की बात है। मंडल अध्यक्ष संजय दुबे, कमलेश तिवारी, कन्हैया लाल जायसवाल, संजय कुुशवाहा, अशोक पांडेय, राजेश सिंह, त्रिभुवन प्रताप सिंह, बृजेश उपाध्याय, मुरली जायसवाल, प्रभाकर द्विवेदी, संतोष लारी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed